back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Udaipur: अब आयुर्वेद से होगा इलाज, उदयपुर में नि:शुल्क 5 दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर 8 जनवरी से होगा शुरु

Udaipur: आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिन्धी बाजार फूटा दरवाजा की ओर से आज से 28वां नि:शुल्क पांच दिवसीय आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है।

उदयपुर, हि.स.। आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिन्धी बाजार फूटा दरवाजा की ओर से आज से 28वां नि:शुल्क 5 दिवसीय आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। इस चिकित्सा शिविर का आयोजन औषधालय के प्रभारी वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य के नेतृत्व में किया जा रहा है।

पंचकर्म विधाओ से किया जाएगा उपचार

5 दिवसीय आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर में विभिन्न रोगों के उपचार के लिए कई प्रमुख पंचकर्म विधाओ से उपचार किया जाएगा। इसमें कटिबस्ती, जानुबस्ती, ग्रीवाबस्ती, सर्वांग स्वेदन, स्थानिक अभ्यंग, सर्वांग अभ्यंग, षष्टिशाली पिंडस्वेद, शिरोधारा, शिरोबस्ती, धारास्वेदन, और बस्तिकर्म द्वारा चिकित्सा की जाएगी ।

शिविर का उद्देश्य

डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य सम्पूर्ण समाज को आयुर्वेद चिकित्सा की ओर प्रवृत्ति को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, “उदयपुर में पंचकर्म चिकित्सा पद्धति में बढ़ते रुझान को देखते हुए हम निरंतर इस प्रकार के चिकित्सा शिविरों का आयोजन पूरे वर्ष में करेंगे ताकि लोग इस अद्वितीय और प्राचीन चिकित्सा पद्धति का लाभ ले सकें।

इन रोगों का किया जाएगा उपचार

इस शिविर में कमर दर्द, सायटिका, जोड़ों का दर्द, घुटनों के दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस, एडी का दर्द, माइग्रेन, फ्रोजन शोल्डर, बालों की समस्या एवं जटिल एवं जीर्ण रोगों का उपचार किया जाएगा। इसके लिए औषधालय समय में पंजीयन किया जा रहा है ।
यह आयुर्वेद पंचकर्म शिविर नि:शुल्क रूप से 2024 में वर्ष पर्यन्त प्रत्येक माह में आयोजित किया जाएगा, ताकि और अधिक से अधिक लोग इस अद्वितीय चिकित्सा के फायदे ले सकें।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ठंड में फिट रहें! सर्दियों में हेल्दी रहने के 5 आसान तरीके, बीमारियों से दूरी और बढ़ेगी इम्यूनिटी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । सर्दियों का मौसम सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है, क्योंकि ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने...
spot_img

Latest Stories

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...