नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। झीलों की नगरी उदयपुर इन दिनों एक भव्य विश्वस्तरीय शाही शादी के कारण अंतर्राष्ट्रीय सुर्खियों में है। जहां टेक इनोवेशन की दुनिया के उभरते सितारे वामसी गदिराजू और प्रतिष्ठित फार्मा बिजनेस फैमिली की बेटी नेत्रा मंटेना की चार दिवसीय वेडिंग सेरेमनी 21 नवंबर 2025 से शुरू हो गई है। इस शादी के लिए उदयपुर के ऐतिहासिक महल और लेक पिछोला के बीच स्थित जग मंदिर आइलैंड पैलेस को शानदार ढंग से सजाया गया है, जो इस समारोह का मुख्य केंद्र बन रहा है। जहां जग मंदिर आइलैंड पैलेस मुख्य केंद्र बना हुआ है इसमें फोर्ब्स ’30 अंडर 30′ सितारे का हो रहा विवाह।
कौन हैं नेत्रा और वामसी?
दूल्हा: वामसी गदिराजू दुल्हन: नेत्रा मंटेना
Superorder कंपनी के सह-संस्थापक और CTO। वह Ingenious Pharmaceuticals के चेयरमैन और CEO राम राजू मंटेना की बेटी हैं।
2024 में फोर्ब्स 30 Under 30 (फूड एंड ड्रिंक श्रेणी) में शामिल। उनका परिवार अमेरिका के ऑरलैंडो में स्थित एक वैश्विक फार्मा फर्म से जुड़ा है।
उनकी कंपनी Superorder का मूल्य लगभग $18 से $25 मिलियन आंका जाता है। नेत्रा का परिवार प्रभावशाली और प्रतिष्ठित बिजनेस जगत से ताल्लुक रखता है।
ग्लैमर और हाई-प्रोफाइल मेहमानों का जमावड़ा
इस भव्य आयोजन ने भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया का भी ध्यान खींचा है। समारोह में वैश्विक हस्तियों का जमावड़ा लगा हुआ है। अमेरिका से डोनाल्ड ट्रंप जूनियर आगरा और ताजमहल के दर्शन के बाद इस भव्य समारोह में शामिल हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय संगीत सितारे जस्टिन बीबर और जेनिफर लोपेज के भी प्रदर्शन की खबरें हैं।बॉलीवुड और हॉलीवुड के सितारे, बड़े बिजनेस परिवार और राजनीतिक हस्तियां भी इस शादी का हिस्सा हैं।समारोह की सुरक्षा के लिए अमेरिकी और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने विशेष इंतजाम किए हैं।
भव्य आयोजन स्थल
शादी के मुख्य समारोह उदयपुर के नामी वेन्यू जैसे लीला द पैलेस, मानेक चौक और जनाना महल में आयोजित किए जा रहे हैं। चार दिवसीय इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण जग मंदिर आइलैंड पैलेस है।इस विवाह को 2025 की सबसे चर्चा में रहने वाली शाही वेडिंग में शुमार किया जा रहा है।
इस भव्य आयोजन ने भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया का भी ध्यान खींचा है। समारोह में वैश्विक हस्तियों का जमावड़ा लगा हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर आगरा और ताजमहल के दर्शन के बाद इस भव्य समारोह में शामिल हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय संगीत सितारे जस्टिन बीबर और जेनिफर लोपेज के भी प्रदर्शन की खबरें हैं। बॉलीवुड और हॉलीवुड के सितारे, बड़े बिजनेस परिवार और राजनीतिक हस्तियां भी इस शादी का हिस्सा हैं। समारोह की सुरक्षा के लिए अमेरिकी और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने विशेष इंतजाम किए हैं।





