back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सौ दिन में तीन बार तबादले, अधिकरण ने लगाई रोक

जयपुर, 26 जून(हि.स.)। राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण ने नर्स ग्रेड द्वितीय के पद पर कार्यरत कर्मचारी का सौ दिन में तीन बार तबादला करने पर प्रमुख चिकित्सा सचिव, स्वास्थ्य निदेशक और करौली सीएमएचओ सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके साथ ही अधिकरण ने विभाग के अंतिम तबादला आदेश की क्रियान्विति पर रोक लगा दी है। अधिकरण ने यह आदेश राकेश की अपील पर दिए। अपील में अधिवक्ता विजय पाठक ने अधिकरण को बताया कि अपीलार्थी को गत 31 दिसंबर को हिंडौन से तबादला कर धौलपुर भेजा गया था। वहीं फरवरी माह में उसे पुन: हिंडौन लगा दिया गया। अपील में कहा गया कि विभाग ने गत नौ अप्रैल को अपीलार्थी का एक बार फिर तबादला करते हुए उसे दौसा जिले में नियुक्त कर दिया। अपील में कहा गया कि इतनी अल्प अवधि में उसका तीन बार तबादला विधि सम्मत नहीं कहा जा सकता। ऐसे में तबादला आदेश पर रोक लगाई जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने चिकित्सा विभाग को नोटिस जारी करते हुए नौ अप्रैल को किए गए तबादला आदेश की क्रियान्विति पर रोक लगा दी है। हिन्दुस्थान समाचार/पारीक/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵