back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्मशान में बांटे समाजसेवी मोदी बंधुओं ने बांटे पीपीई किट

बीकानेर, 26 अप्रैल (हि.स.)। विश्वव्यापी कोरोना महामारी की दूसरी लहर में संक्रमणों से बचाव के लिए जाने-माने समाजसेवी मोदी बंधुओं ने हिंदू सर्व समाज के मुक्तिधाम में मृतकों की बॉडी को जलाने के समय यहां कोरोना बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम के लिए पीपीई किट बांटे। लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास स्थित मुक्ति धाम में दिलीप मोदी, मनोज मोदी ने संकट की इस घड़ी में पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट (पीपीई) किट श्मशान के स्टाफ को नि:शुल्क भेंट की है। जिसके कारण श्मशान स्टाफ कर्मी खुद को संक्रमण से बचने के लिए पीपीई किट पहनकर दाह संस्कार का काम करते देखे जा रहे है। इस अवसर पर समाजसेवी मनोज मोदी ने बताया कि कोरोना संक्रमित बॉडी के दाह संस्कार के दौरान संक्रमण से बचने के लिए पीपीई किट कारगर है। इससे पहनकर दाग करने में कोरोना का भय नहीं लगता है। राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (आरसीपी) मुक्ति धाम ट्रस्ट स्टाफ के नरेंद्र भारद्वाज, युवराज बंसी वाला, बालु राम खुरडिया, सुरेंद्र कुमार जैन, रमेश पारीक, संजय सेठिया, विजेंद्र पाल सिंह, संजय तलवानिया, मधुसूदन शर्मा, श्याम सुंदर सारडा, प्रहलाद राम गोयल, प्रेमा राम, खेमा राम, राजू ओर हरिराम मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...