three-tier-unlocked-the-market-started-buzzing-the-earlier-glory-started-appearing-on-the-streets
three-tier-unlocked-the-market-started-buzzing-the-earlier-glory-started-appearing-on-the-streets

त्रिस्तरीय अनलॉक: बाजार होने लगे गुलजार, सडक़ों पर दिखने लगी पहले वाली रौनक

जोधपुर, 28 जून (हि.स.)। प्रदेश सरकार के त्रिस्तरीय अनलॉक के बाद बाजारों में पहले सी रौनक छाने लगी है। बाजार अब गुलजार होने लगे है। साप्ताहिक कर्फ्यू लॉक डाउन के बाद सोमवार को बाजारों में खूब रैला उमड़ा। व्यापारियों के चेहरों पर जहां रौनक साफतौर पर नजर आई वहीं आमजन भी अब काफी राहत महसूस कर रहा है। प्रतिष्ठानों और कार्यालयों के खुलने के समय में बढ़ोत्तरी किए जाने से लोगों को अपने काम बनने के आसार भी दिखाई देने लगे है। सोमवार से शहर 6 दिनों के लिए अनलॉक हो गया। रविवार को वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। अब रात के कर्फ्यू का समय भी कम हो गया है। दुकानें खुलने का समय भी बढ़ गया है। कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं। किसी भी तरह सार्वजनिक, सामाजिक, राजनीतिक आयोजन, मेले, हाट, मनोरंजन कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी गई है। बाजारों में दिखी चहलकदमी आज सवेरे 6 बजे से ही जोधपुर शहर 6 दिनों के लिए अनलॉक हो गया। बाजार खुलते ही चहल-पहल नजर आने लगी। 10 बजे के बाद बाजारों में भीड़ दिखाई देने लगी। सवेरे किराणा, डेयरी, सब्जी बेचने वाले ही दिखाई दिए। नौ बजे के बाद हर तरह की दुकानें खुलनी शुरू हो गई। अब दुकानें सोमवार से शुक्रवार तक शाम सात बजे तक खुली रहेगी। अब रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लॉकडाउन रहेगा। वीकेंड कफ्र्यू लॉक डाउन शनिवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा। सिटी व बसों में भी दिखाई देने लगी सवारियां: सोमवार से शहर की जीवन रेखा कही जाने वाली सिटी बसों के संचालन का समय सवेरे 5 से रात 8 बजे तक का कर दिया गया है। इससे पहले सिटी बसें शाम 5 बजे तक चल रही थी। सिटीव बसों में आज काफी सवारियां देखी गई। लोकल यात्रा करने वाले भी संतुष्ट दिखाई दिए। सिटी बसों में यात्रियों को खड़े रहकर यात्रा की मनाही है। रात आठ बजे तक भरवा सकते है पेट्रोल- डीजल राज्य सरकार की तरफ से जारी नई गाइड लाइन के मुताबिक पेट्रोल पंपों का समय भी अब तीसरा बढ़ा दिया गया है। पहले सुबह सात से 12, फिर शाम चार बजे तक अब रात आठ बजे तक गाडिय़ों तेल भरवाया जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in