back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जाट रेजीमेंट के जवान को तीन महीने के मासूम ने दी मुखाग्नि, छलक पड़े पूरे गांव के आंसू

भरतपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय सेना की जाट रेजीमेंट के 21 वर्षीय जवान पुष्पेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। जवान का अंतिम संस्कार डीग के पैतृक गांव श्यौरावली में हुआ। पुष्पेन्द्र अरुणाचल प्रदेश में तैनात था। पुष्पेन्द्र की ड्यूटी के दौरान 31 मार्च को गोली लगने से मौत हो गई थी। जवान पुष्पेन्द्र के शव को शनिवार दोपहर पैतृक गांव श्यौरावली में नम आंखों से सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जवान के पार्थिव शव को उसके 3 महीने के मासूम बच्चे ने मुखाग्नि दी। शनिवार सुबह करीब 8 बजे जवान पुष्पेन्द्र सिंह की पार्थिव देह सिंहपोल गेट पहुंची। सिंहपोल गेट पर फूलों से सजाए गए सेना के वाहन से पैतृक गांव श्यौरावली तक जवान की शवयात्रा निकली। शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जवान के शव को देख परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। पत्नी सुमन सिंह शव से लिपट गई। यह दृश्य देख पूरा गांव बिलख पड़ा। पूर्व मंत्री व विधायक विश्वेन्द्र सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार शाह सहित अन्य सेना के अधिकारियों ने जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के अधिकारियों ने शव श्मशान घाट पहुंचने के बाद जवान के भाई बबलू कुमार को तिरंगा सौंपा। अंत्येष्टि से पूर्व जाट रेजीमेंट के जवानों ने मातमी धुनों के साथ जवान की पार्थिव देह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵