back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

निगम के बेड़े में शामिल हुए वाहन क्रेन, पोकलेन, डम्पर सहित अन्य वाहनों की हुई सप्लाई

अजमेर, 27 जून(हि.स.)। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत संबंधित फर्म ने कार्यादेश की पालना करते हुए वाहनों की सप्लाई आरंभ कर दी है। नगर निगम एवं अजमेर विकास प्राधीकरण के लिए क्रेन, पोकलेन, डम्पर सहित अन्य वाहनों की सप्लाई की गई है। शेष रहे वाहनों की खरीद प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। निगम बेड़े में वाहनों की संख्या में इजाफा होने से व्यवस्थाओं में सुधार होगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 5.27 करोड़ की लागत से 23 वाहन खरीदे जा रहे हैं। नगर निगम में कचरा निस्तारण नालों की सफाई के साथ सीवरेज कार्य के लिए बीएस-6 मॉडल के अधिकांश वाहनों की संबंधित फर्म द्वारा सप्लाई आरंभ कर दी गई है। नए वाहनों की खरीद के पश्चात प्रतिदिन किए जाने वाले कामकाज को गति मिलेगी। नगर निगम के लिए एक पोकलेन मशीन, 4 डम्पर, 5 ट्रेक्टर और पिक-अप एवं रिकवरी वेन एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के लिए एक क्रेन की खरीद कर ली गई है। पिछले दिनों महापौर बृजलता हाड़ा ने पोकलेन की विधिवत पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपमहापौर नीरज जैन सहित निगम के अधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि निगम क्षेत्र में कूडा निस्तारण, नालों की सफाई के साथ सीवरेज कार्य हेतु वाहन खरीदे जा रहे हैं। प्रमुख रूप से 108 लाख की लागत से 4 डम्पर ( 8 से 10 टन क्षमता ), 62 लाख रूपये की लागत से दो एक्यूवेटर, 25 लाख की लागत से 5 ट्रेक्टर, 39 लाख की लागत से 3 डम्पर ( 3 से 5 टन क्षमता ) निगम के बेडे में शामिल होंगे। इन वाहनों के आने के बाद डम्पर की मदद से कचरे का नियमित रूप से परिवहन किया जा सकेगा और स्वच्छ पर्यावरण भी मिलेगा। निगम क्षेत्र में बीमार पशुओं के लिए 14 लाख की लागत से जानवरों के लिए एक एम्बूलेंस की खरीद की जा रही है। एंबूलेंस आने के बाद घायल एवं बीमार पशुओं को उपचार के लिए ले जाने में सुविधा होगी और उन्हें समय पर उपचार भी संभव हो सकेगा। लावारिश पशुओं को पकड़ने के लिए 16 लाख की लागत से काऊ कैचर की खरीद की जा रही है। आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए फायर फाइटिंग व्हीकल ( चार हजार क्षमता ) का एक वाहन जिसकी कीमत 44.60 लाख और 6 हजार लीटर क्षमता के दो वाहन जिसकी कीमत 93.20 लाख रूपए, 9 लाख रूपए लागत से एक फायर रेस्क्यू जीप की खरीद की जा रही है। 18 लाख की लागत से 4 हजार लीटर क्षमता की गुल्ली एम्टायर वाहन खरीदे जा रहे हैं। इसी प्रकार 73 लाख की लागत से एक पोकलेन मशीन आने के बाद नालों की साफ-सफाई में सुविधा होगी। मानसून से पहले नालों की साफ-सफाई की जाती है। निगम के पास पोकलेन मशीन होने से तय समय सीमा में नालों की सफाई संभव हो सकेगी। 10 लाख की लागत से एक पिकअप जीप आदि की खरीद की जाएगी। निगम को ये होगा लाभ नए वाहनों की खरीद के पश्चात कामकाज को गति मिलेगी। नालों की सफाई हो या फिर कचरा परिवहन करना हो, उक्त कार्य को समय पर पूरा किया जा सकेगा। बरसात के दौरान नालों की सफाई के लिए पोकलेन मददगार होगी। घनी आबादी क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए फायर फाइटिंग व्हीकल कारगर साबित होंगे। सड़कों पर घायल लावारिस जनवरों के उपचार के लिए एंबूलेंस उपयोग में लाई जा सकेगी। ताकि घायल जानवर का समय पर उपचार संभव हो सकेगा। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵