back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत सरकार के किसान मंत्रालय ने दी थीम, अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर एनआरसीसी करेगा विविध आयोजन

बीकानेर, 19 मार्च (हि.स.)। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गयी थीम पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के बीकानेर स्थित राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र (एनआरसीसी) देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव का शनिवार को केन्द्र निदेशक डॉ. आर्तबन्धु साहू के व्याख्यान कार्यक्रम के साथ शुभारम्भ किया गया। साहू ने कहा कि अगले वर्ष 15 अगस्त को देश की आजादी के 75 साल पूर्ण होने जा रहे हैं, इस स्वर्णिम पल को यादगार बनाने के लिए देशभर में यह ‘अमृत महोत्सव’ प्रारम्भ किया गया है। यह केन्द्र उष्ट्र के साथ जुड़े सभी किसानों की समाजार्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार लाने के लिए 75 सप्ताह तक लगातार साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इस दौरान वैज्ञानिकों द्वारा व्याख्यानमाला एवं विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि ‘अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम का संदेश अधिकाधिक प्रचारित-प्रसारित किया जा सके। इस अवसर पर व्याख्यानमाला के प्रथम व्याख्यान में डॉ.साहू ने ‘एनआरसीसी की भावी अनुसंधान दिशा’ विषयक प्रस्तुत करते हुए केन्द्र की अनुसंधान उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने व्याख्यान में बताया कि ऊँटों की दूध, परिवहन, पर्यटन की दृष्टि से भावी उपयोगिता को तलाशने एवं इसमें शीघ्र परिणाम प्राप्ति हेतु यह केन्द्र समन्वयात्मक अनुसंधान तथा किसान एफपीओ उष्ट्र हितधारकों के साथ मिलकर कार्य करना चाहेगा ताकि उष्ट्र पालन व्यवसाय से जुड़े समुदायों की समाजार्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार लाया जा सके। इस अवसर पर केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ.एस.के.घोरूई, प्रधान वैज्ञानिक ने भी अपने विचार रखे। बैठक के दौरान केन्द्र की प्रचार-प्रसार गतिविधियों के संबंध में भी चर्चा की गई। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...