back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व महाराणा ने दोबारा पत्र लिखकर कहा- पुरानी परत हटाकर बनाएं सड़क

उदयपुर, 24 जून (हि.स.)। उदयपुर के पूर्व महाराणा महेन्द्र सिंह मेवाड़ ने उदयपुर नगर निगम महापौर तथा आयुक्त को पत्र लिखकर समोर बाग क्षेत्र में बनाई जा रही सड़कों को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने पूर्व में भी इस सम्बंध में लिखे गए पत्र का जिक्र करते हुए कहा है कि अब तक किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आने पर उन्हें दोबारा पत्र लिखकर याद दिलाना पड़ रहा है। मेवाड़ ने पत्र में बताया है कि सालों से समोर बाग क्षेत्र के चारों ओर जो सड़कें बनती रही हैं, उन्हें परत दर परत चढ़ाया जाता रहा है। इससे समोर बाग की मूल चाहरदीवारी की ऊंचाई का आधा हिस्सा सड़क में जा चुका है। हाल ही स्मार्ट सिटी के कार्य के लिए कंक्रीट की सड़कें बनाई जा रही हैं लेकिन इस निर्माण में भी पूर्व की सड़क की सतह नहीं हटाई गई है। इस सम्बंध में उन्होंने 12 जुलाई 2018 को भी पत्र लिखा था और उससे पहले 16 नवम्बर 2013 को भी पत्र लिखा गया था। पत्र में बताया गया था कि दूध तलाई की ओर जाने वाली सड़क के साथ समोर की चाहरदीवारी शुरू में लगभग 8 फीट थी, अब केवल कमर ऊंची रह गई है। सड़क के स्तर में वृद्धि ने जल निकासी व्यवस्था को बाधित कर दिया है जिससे मानसून के दौरान समोर बाग में पानी भर जाता है। सड़क के किनारे से समोर बाग में प्रवेश करने तथा बाहर निकलते समय वाहन चालकों को गंभीर असुविधा होती है। समोर बाग उनका आवास भी है। चारदीवारी की ऊंचाई कम हो जाने से समोर बाग की सुरक्षा व गोपनीयता भी भंग हुई है। और तो और सड़क पर कब्जा कर फेरीवालों ने प्राकृतिक जल बहाव को पत्थर लगाकर समोर बाग की ओर मोड़ दिया है, इससे समोर बाग को नुकसान हो रहा है। मेवाड़ ने पत्र में ध्यान दिलाया है कि यदि सड़क पर पुरानी परत को हटाए बिना ही नई परत चढ़ा दी जाएगी तब उसका स्तर 4 से 6 इंच और बढ़ जाएगा। आने-जाने में परेशानी तो बढ़ेगी ही, समोर बाग के प्रवेश द्वार भी अनुपयोगी हो जाएंगे। बहता पानी समोर बाग में प्रवेश कर वहां जलभराव की स्थिति पैदा कर देगा जिससे समोर बाग को नुकसान होगा। मेवाड़ ने सड़क को इस तरह से बनाने का आग्रह किया है कि निजी संपत्ति और शहर की इस विरासत को नुकसान न पहुंचे। हिन्दुस्थान समाचार/सुनीता कौशल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵