back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एसएफआई पदाधिकारी अनिता का कोरोना से निधन

जोधपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। उम्रदराज लोगों के लिए खतरनाक माने जा रहे कोरोना ने अब नौजवान पीढ़ी को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया हैं। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की एक होनहार रिसर्च स्कॉलर अनिता गौराणा को कोरोना ने लील लिया। अनिता मंडोर स्थित अपने घर में ही जिंदगी की जंग हार गई। उल्लेखनीय है कि अनिता गौराणा स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) में लम्बे समय तक पदाधिकारी रही और जेएनवीयू से एमए हिन्दी की टॉपर रहकर स्वर्ण पदक हासिल किया। अनिता गौराणा के निधन से जोधपुर के विद्यार्थी समुदाय, विशेषकर एसएफआई के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई। अनिता का भाई प्रिंकल गौराणा अभी भी कोरोना संक्रमित हैं, उनकी बहिन नेहा गौराणा को बहुत विकट हालातों का सामना करना पङ रहा हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

Saiyaara का चल गया जादू, फिल्म देखकर दीवाने हुए फैंस , शर्ट निकालकर डांस करते हुए वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। डायरेक्टर मोहित सूरी की हालिया रिलीज फिल्म सैयारा फैंस के बीच पॉपुलर हो रही है। फिल्म को रिलीज हुए अभी एक...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵