back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पानगडिय़ा को संघ कार्यकर्ताओं ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

जयपुर, 13 जून (हि.स.)। देश के जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ. अशोक पानगडिय़ा के असामयिक निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राजस्थान इकाई ने संवेदना प्रकट की है। संघ के राजस्थान संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल ने अपनी संवेदना में कहा है कि प्रसिद्ध चिकित्सक पद्मश्री डॉ. अशोक पानगडिय़ा के आकस्मिक निधन के समाचार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान के सभी स्वयंसेवकों को गहरा आघात लगा है। डॉ. अशोक पानगडिय़ा एक श्रेष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा क्षेत्र के शोधार्थी, छात्रों के लिए प्रेरक तथा प्रेरणादायी शिक्षक, रोगियों के लिए ईश्वरतुल्य, ऐसे बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने लिखा कि ज्योतिष शास्त्र में आपका ज्ञान, रुचि एवं श्रद्धा उच्चकोटि की थी। समाज जीवन के सभी अच्छे कामों के प्रति आपका सकारात्मक दृष्टिकोण रहता था तथा ऐसे सभी कार्यों, विचारों को आपका अपेक्षित सहकार, सहयोग एवं सदैव आशीर्वाद मिलता था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के प्रति आपका स्नेह व सहयोग सदैव रहा। संघ के ज्येष्ठ अधिकारियों के साथ समाज जीवन के भिन्न भिन्न विषयों पर पिछले 15-20 वर्षों से आपका लगातार संवाद रहा है। उनके देवलोक गमन के समाचार से चिकित्सा जगत के साथ ही सम्पूर्ण समाज स्तब्ध हैं। ऐसे महामानव के दु:खद प्रयाण पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी स्वयंसेवकों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित है। उन्होंने लिखा कि हम परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि आपकी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा परिवार जनों सहित हम सब को इस गहन दु:ख को सहन करने की क्षमता प्रदान करें। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

कैथरीन ओ’हारा के निधन पर बॉलीवुड में शोक, करीना, आलिया और इलियाना ने दी भावुक श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की दिग्गज और एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कैथरीन ओ’हारा के निधन से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵