back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुकान के पीछे से बेच रहा था समोसे, तहसीलदार ने काटा 10 हजार का चालान

बीकानेर, 02 मई (हि.स.)। लूणकरणसर में रविवार को मुख्य बाजार में कोविड गाइडलाइन की अवहेलना पाए पर उपखण्ड अधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार शिव प्रसाद गौड़ ने कार्रवाई करते हुए धान मंडी गेट के पास तेजा स्वीट होम दुकान में पीछे से समोसे बेचते पाए जाने पर दुकानदार के खिलाफ दस हजार रुपये का चालान काटा। इसके अलावा कोविड गाइडलाइन की अवहेलना करते हुए पाए जाने पर चार अन्य दुकानों के विरुद्ध भी चालान काट कर कार्रवाई की गई। शनिवार देर रात्रि उपखण्ड अधिकारी एवं राजस्व तहसीलदार ने संयुक्त रूप से महाजन के बाजार में कोविड गाइडलाइन की पालना का निरीक्षण किया गया। अर्जुनसर चेकपोस्ट पर वाहनों का आवागमन रजिस्टर का अवलोकन किया। साथ ही चेकपोस्ट पर अन्य जिलों से आने वाले वाहनों का निरीक्षण किया। अर्जुनसर बाजार में श्याम इलेक्ट्रॉनिक दुकान खुली मिलने पर उपखण्ड अधिकारी भागीरथ साख ने सख्ती दिखाते हुए इसे 17 मई तक सीज कर दिया। इस अवसर पर महाजन नायब तहसीलदार महावीर मीणा,नायब तहसीलदार लक्ष्मीचंद पचार मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵