back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूमा देवी ने तीन सौ ऑक्सीजन सिलेंडर, रेगुलेटर ओर एक सौ आक्सीजन कसंट्रेटर किए भेंट

बाड़मेर, 31 मई (हि.स.)। हस्तशिल्प डिज़ाइनर व ग्रामीण विकास चेतना संस्थान अध्यक्ष रूमा देवी द्वारा जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल एवं बाड़मेर जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आपातकालीन सेवा में उपयोग आने वाले तीन सौ (डी टाइप)ऑक्सीजन सिलेंडर व तीन सौ ऑक्सीजन रेगुलेटर गिव इंडिया के सौजन्य से सोमवार को जिला कलेक्टर लोकबंधु यादव को सुपुर्द किए गए। रूमा देवी ने बताया कि इस महीने के पहले सप्ताह में मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग, कार्यालय द्वारा उक्त सामग्री की मांग संस्थान से की गई थी, जिस पर तत्काल सहयोग जुटाते हुए गिव इंडिया व भामाशाहों के सहयोग से उच्च गुणवत्ता की सामग्री प्राप्त कर विभाग को सौंपी गई। इस अवसर पर रूमा देवी ने बताया कि लगभग एक करोड़ पचास लाख की सामग्री स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन को जिला कलेक्टर लोकबंधु यादव के हाथों सुपुर्द कर रहे हैं। सौ ऑक्सीजन (कंसंट्रेटर) मशीनें भी बाड़मेर पहुंच रही हैं, जिसे जल्द ही स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द किया जाएगा। इस अवसर पर मौजूद बाड़मेर जिला कलेक्टर लोकबंधु यादव ने अल्प समय में उपकरण उपलब्ध करवाने पर आभार व्यक्त कर हौसला अफजाई की। ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान के सचिव विक्रम सिंह ने बताया कि इससे पहले पिछले सप्ताह पच्चीस लाख की लागत के जीवन-रक्षक इंजेक्शन व ऑक्सीजन मशीनें स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करवाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इसी तरह कोरोना की पिछली लहर के समय में पचास लाख से अधिक का राहत कार्य संस्थान द्वारा किया गया। जिसमें सौ गांवों के सोलह हजार पांच सौ लोगों को कोविड से बचाव के लिए प्रशिक्षण व सैनेटाइजर, मास्क सहित किट वितरण किए गए। वहीं जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री के पैकेट उपलब्ध करवाए गए थे। इस दौरान जिला कलेक्टर लोकबंधु यादव, जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बाबूलाल विश्नोई, अतिरिक्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सताराम , जिला श्रम मजदूर निरीक्षक मूलाराम जाखङ, मूल सिंह दल गठन शाखा कलेक्ट्रेट, संस्थान सचिव विक्रम सिंह चौधरी, रूमा देवी फाउंडेशन परियोजना समन्वयक नैंन्सी सिंगला, धनेश्वरी देवी, संस्थान के स्वयं-सेवक हीराराम सारण थूम्बली, गणेश बोसिया महाबार, गौरव व सुरेश गोदारा पनावड़ा, मास्टर टीकूराम करेला, वागाराम,अजय चौधरी, रूपेश कुमार सहित जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵