back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शहर में पहली बार आयोजित होगा रिफ फेस्टिवल: कई फिल्मी सितारें करेंगे शिरकत

जोधपुर, 13 मार्च (हि.स.)। रिफ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित और फेडरेशन ऑफ़ फिल्म सोसाइटीज़ ऑफ़ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का सातवां संस्करण 20 से 24 मार्च को जयपुर व जोधपुर में आयोजित हो रहा है। इस फिल्म फेस्टिवल में सामाजिक सरोकारों से जुड़ी 10 से अधिक भाषाओं में बनी 80 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं कई फिल्मी हस्तियां भी इस समारोह में शिरकत करेगी। रिफ के संस्थापक, निर्देशक और सीईओ सोमेंद्र हर्ष ने बताया कि अब तक छह राजस्थानी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन जयपुर में किया जा चुका है। पहली बार जोधपुर में इतने बड़े स्तर पर इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। बीस मार्च को जयपुर में इस फिल्म फेस्टिवल का आगाज होगा, वही 21 मार्च से 24 मार्च तक जोधपुर में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। फेस्टिवल के दौरान शॉर्ट मूवी, फिल्म, गीत का प्रदर्शन किया जाएगा। 21 मार्च से 24 मार्च तक मिराज बाईस्कोप सिनेमा में कुल 55 फिल्मों का प्रदर्शन होगा। दर्शकों के लिए यह सभी शो निशुल्क होंगे। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दर्शकों का प्रवेश दिया जाएगा। फिल्म फेस्टिवल कन्वीनर अंशु हर्ष ने बताया कि पांच दिवसीय इस फिल्म फेस्टिवल में कुल 86 फिल्मों का प्रदर्शन होगा, जिसमें हिंदी, राजस्थानी, अंग्रेजी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, हरियाणवी, सिंधी और आसामी भाषा की शार्ट, डॉक्क्यूमेंट्री, एनीमेशन, फीचर, रीजनल, राजस्थानी फिल्म एवं म्यूजिक एल्बम दिखाई जाएगी। वही हांगकांग, जापान व फ्रेंच लैंग्वेज में भी बनी फिल्मों का प्रदर्शन होगा। फेस्टिवल में 16 राष्ट्रीय शॉर्ट फिल्म है, वही विद्यार्थियों की ओर से बनाए गए 5 शॉर्ट फिल्म प्रोजेक्ट भी शामिल होंगे। फेस्टिवल में अंतरराष्ट्रीय शॉर्ट प्रोजेक्ट का भी प्रदर्शन होगा जिसमें यूएसए, फ्रेंच भी शामिल है, वहीं ऑस्कर नामित डॉक्क्यूमेंट्री ब्लैक सैंड का भी प्रदर्शन इस फेस्टिवल में किया जाएगा। फिल्मोत्सव के दौरान 2 अंतरराष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म और तीन एनिमेशन फिल्म होगी जो यूएसए, नेपाल ओर फ्रेंच की ओर से तैयार की गई है। प्रतिदिन होगा टॉक शो इस फिल्म फेस्टिवल में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण विषय पर टॉक शो आयोजित किया जाएगा। 21 मार्च को फिल्मों से समाज में परिवर्तन, 22 मार्च को क्षेत्रीय भाषा राजस्थानी भाषा की मान्यता भविष्य एवं चुनौतियां, 23 मार्च को फिल्मों द्वारा पर्यटन, संस्कृति एवं निवेश को बढ़ावा देना और 24 मार्च को सिनेमा में संगीत विषय पर टॉक शो आयोजित किया जाएगा। फिल्म फेस्टिवल का समापन समारोह 24 मार्च को मेहरानगढ़ दुर्ग में आयोजित होगा जिसमें सिनेमा जगत की कई हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। वरिष्ठ संगीतकार दिलीप सेन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा वही फिल्म निर्देशक ओम छंगाणी को प्राइड ऑफ राजस्थान के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। ओम पुरी फाउंडेशन और रिफ की ओर से प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता यशपाल शर्मा को कॉमन मैन इन सिनेमा अवार्ड से नवाजा जाएगा। फ्रेंच फि़ल्म लेखक, निर्देशक, निर्माता और गोल्डन कैमरा और गोल्डन आई नामित फिल्म निर्देशक पियरे फिल्मोंन को अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में योगदान के लिए ऑनरेरी अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन इंटरनेशनल सिनेमा से सम्मानित किया जाएगा। इस फिल्म फेस्टिवल में अनूप जलोटा, राहुल रवैल, अनंत महादेवन, यशपाल शर्मा, पद्मिनी कोल्हापुरी, टूटू शर्मा, अभिनेता अनूप सोनी,अशोक सराफ, श्रेयस तलपडे, रंजीत कपूर, पंकज त्रिपाठी, सतीश कौशिक, मनोज जोशी, म्यूजिक डायरेक्टर दिलीप सैन, सिंगर जसपिंदर नरूला, अभिनेत्री छाया कदम, सोनल सहगल को आमंत्रित किया गया है। फ्रांस होगी फोकस कंट्री इस वर्ष राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के सातवे एडिशन में फ्रांस फ़ोकस कंट्री होगा। फ्रेंच इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया, जयपुर के अधिकारी रिफ 2021 की ओपनिंग सेरेमनी में मौजूद रहेंगे। फ्रेंच फि़ल्म डयरेक्टर पियरे फिल्मोंन राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के पाचों दिन मौजूद रहेंगे। फिल्मोंन की फ़ीचर फि़ल्म लांग टाइम नो सी भी प्रदर्शित की जाएगी। फ्रेंच अभिनेत्री और जूरी एडवाइजर मररिएने बोर्गो भी फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगे। फेस्टिवल में 2 मिनट की शॉर्ट मूवी से लेकर करीब ढाई घंटे की बड़ी मूवी का प्रदर्शन किया जाएगा। कोरोना लॉकडाउन में लाइफ विषय पर बनी 2 मिनट की बेहतरीन फिल्म का प्रदर्शन इस फिल्म फेस्टिवल में होगा तो वही करीब 148 मिनट की सत्य साईं बाबा फिल्म का प्रदर्शन भी होगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश /ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵