back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीकानेर में लगे पहले कोरोना रेपिड एंटीजन टेस्ट में 84 जनों की रिपोर्ट नेगेटिव

बीकानेर, 04 जून (हि.स.)। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने तथा समाज को सुरक्षित रखने के लिए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को फड़बाजार केईएम रोड़ पर रेपिड एंटीजन टेस्ट का निशुल्क शिविर लगाया गया। मंडल के उपाध्यक्ष अनिल सोनी झूमरसा ने बताया कि शिविर का शुभारम्भ मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ ने स्वयं टेस्ट करके किया। उन्होंने बताया कि रेपिड एंटीजन टेस्ट कोविड-19 का कोरोना नेगेटिव-पॉजिटिव त्वरित परिणाम देने वाला यह पहला शिविर लगाया गया। सोनी ने बताया कि शिविर में फ्रंटलाइन वर्कर की स्क्रीनिंग करने के बाद रेपिड एंटीजन किट से टेस्टिंग की गयी। टेस्टिंग के बाद मात्र 15 मिनट में ही परिणाम बताए गए तथा उनको रिपोर्ट सौंपी गयी। शिविर में 84 जनों के टेस्ट किए गए जो जिनकी सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आयी। इस अवसर पर मंडल के सोनूराज आसूदानी, हेतराम गौड़, सचिन भाटीया, मनोज सोलंकी, जतिन यादव, मक्खनलाल अग्रवाल, चंपक यादव, गोविंद सिंह सहित अनेक मौजूद थे। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीनियर लैब टैक्नीशियन प्रवीण ठाकुर, नीलम आंवला, शिवम सांखला, प्रयोगशाला सहायक फरमान अली, सुभाष, नर्सिंग स्टूडेंट मोहित, भरत, ललित, रामनाथ ने अपनी सेवाएं दीं। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵