back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आरसीडीएफ एवं दुग्ध संघों में 503 पदों पर भर्ती में ईडब्लयूएस वर्ग को दी छूट

– आवेदन की तिथि 11 जून से बढ़ाकर 25 जून तक की जयपुर, 09 जून (हि.स.)।सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बुधवार को बताया कि राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड के माध्यम से राजस्थान सहकारी डेयरी संघ एवं इससे सम्बन्धित जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों के 20 विभिन्न श्रेणियों में 503 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में ईडब्लयूएस वर्ग को आवेदन की छूट दी गई है। इसके लिए आवेदन की तिथि 11 जून से बढ़ाकर 25 जून तक कर दी गई है। अतः पात्र अभ्यर्थी 25 जून, 2021 तक आवेदन कर सकते है। आंजना ने बताया कि सहकार भर्ती बोर्ड भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं प्रामाणिकता को सुनिश्चित करेगा। इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी एवं आवेदन के लिए बोर्ड की वेबसाइट https://rajcrb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही सम्पन्न की जा सकेगी। अधिक जानकारी के लिए आवेदक हेल्पलाइन नम्बर 0141-2707669 या ईमेल [email protected]पर संपर्क कर सकते है। उल्लेखनीय है कि 503 पदों में महाप्रबन्धक के 4, उपप्रबन्धक के 27, सहायक प्रबन्धक के 96, सहायक लेखा अधिकारी का 1, सहायक डेयरी केमिस्ट के 10, बॉयलर ऑपरेटर(।) के 9, बॉयलर ऑपरेटर(।।) के 22, कनिष्ठ अभियतां का 1, प्रयोगशाला सहायक के 46 डेयरी तकनीशियन के 31, इलेक्ट्रिशियन के 23, कनिष्ठ लेखाकार/स्टोर सुपरवाईजर के 48, ऑपरेटर(।।) के 77, पशुधन पर्यवेक्षक के 7, रेफ्रिजरेशन ऑपरेटर के 20, फिटर के 15, वेल्डर के 6, हेल्पर के 27, डेयरी पर्यवेक्षक(।।।) के 13 एवं डेयरी प्रयवेक्षक के 20 पद होंगे। इन पदों पर भर्ती राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड, जयपुर के माध्यम से की जायेगी। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

फटी एड़ियों से हैं परेशान? महंगे क्रीम छोड़िए, अपनाएं देसी नुस्खा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दौर में जब बाज़ार महंगे फुट क्रीम और मॉइश्चराइजर से भरे पड़े हैं, तब भी मध्य प्रदेश के बघेलखंड क्षेत्र...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में रहना है फिट, तो फॉलो करें ये असरदार ट्रिक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मार्च महीने के अंत तक गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵