back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajasthan: राजेंद्र गुढ़ा ने खोले लाल डायरी के कई राज, गहलोत सरकार और उनके बेटे पर लगाए गंभीर आरोप

Rajasthan: राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने लाल डायरी का एक पेज जारी करते हुए गहलोत सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए है। उनका दावा है कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में भी जमकर भ्रष्टाचार हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। राजस्थान में कथित महिला अपराधों के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा करने वाले पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने तथाकथित लाल डायरी का एक पेज जारी कर दिया है। उन्होने ने दावा किया कि इस लाल डायरी के जो अंश वो जारी कर रहे हैं वो राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और सीएम गहलोत के करीबी धर्मेंद्र राठौड़ की हैंडराइटिंग है। इसके साथ उनका दावा है कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में भी जमकर भ्रष्टाचार हुआ है।

राजस्थान रॉयल्स के राजीव खन्ना भी भ्रष्टाचार में शामिल

राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले गुढ़ा ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान रॉयल्स के राजीव खन्ना भी इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं। इस लाल डायरी की जांच आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय को करना चाहिए। मैं समय-समय पर और भी खुलासे करता रहूंगा। मेरे विश्वस्त के पास डायरी है। जेल चला गया तो मेरा आदमी इस डायरी से जुड़ी जानकारियां सामने लाता रहेगा। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि यदि मुझे जेल भेजा तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भी राजनीतिक समाज पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तरह समाप्त हो जाएंगे।

सीएम के बेटे वैभव गहलोत का नाम

लाल डायरी में राठौड़ ने लिखा है कि वैभव गहलोत जी और मेरे दोनों के आरसीए चुनाव खर्च को लेकर चर्चा हुई कि भवानी समोता किस तरह तय करके लोगों को अब तक पैसे नहीं दे रहे है। आपको बता दें कि उन्होंने डायरी के जिस अंश को जारी किए हैं। उसमें सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत और राजस्थान क्रिकेट संघ का सचिव और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के करीबी भवानी सामोता का जिक्र है।

Red Diary Untitled_design__2_.png

क्या लिखा है लाल डायरी के पेज में?

गुढ़ा के अनुसार यह डायरी का दूसरा पेज है। इसमें जो हाईं लाइट किया गया है। जिसके अनुसार राठौड़ लिखते हैं कि भवानी सामोता और राजीव खन्ना घर पर आये और आरसीए चुनाव (राजस्थान क्रिकेट संघ) का हिसाब किया। भवानी सामोता ने ज़्यादातर लोगों से जो वादा किया था वो पूरा नहीं किया तो मैंने कहा ये ठीक नहीं है। आप इसको पूरा करो तो भवानी सामोता ने कहा कि मैं सीपी साहब की जानकारी में डालता हूं फिर आपको 31 जनवरी तक फ़ाइनल बता दूंगा। आपको बता दें राजस्थान के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा द्वारा राजस्थान विधानसभा में लाल डायरी के जिक्र को लेकर हंगामा हो गया था। जिसके बाद विपक्षी पार्टी बीजेपी राजस्थान सरकार पर लगातार इस मुद्दे को लेकर हमलावर है। अब गुढ़ा इस लाल डायरी को लेकर नए खुलासे कर रहे है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...