जयपुर,15 अप्रैल(हि.स.)। कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह को राजस्थान पुलिस अकादमी एवं अन्य जिला यूनिटों में प्रतीकात्मक रूप से ही मनाने के निर्देश दिये गये है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन,कानून एवं व्यवस्था सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह, पिछले वर्ष 2020 की भाॅति कोरोना स्थिति को दृष्टिगत रखकर प्रतीकात्मक रूप से मनाया जायेगा तथा यथासंभव उचित स्थानों पर होर्डिग्स एवं बेनर्स प्रदर्शित किये जायेगें। उल्लेखनीय है कि 16 अप्रेल 1949 को रियासतों की पुलिस को एकीकृत कर राजस्थान पुलिस की स्थापना की गयी थी। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर




