back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajasthan News: भाजपा ने ‘लाल डायरी’ को लेकर राजस्थान सरकार पर बोला हमला, कहा- यह बोफोर्स क्षण

Rajasthan News: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में 'लाल डायरी' में छुपे भ्रष्टाचार की घटनाओं को बोफोर्स घोटाले जैसा बताया।

नई दिल्ली, हि.स.। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में ‘लाल डायरी’ में छुपे भ्रष्टाचार की घटनाओं को बोफोर्स घोटाले जैसा बताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार पर आज एक और काला अध्याय जुड़ गया है।

काला अध्याय लाल डायरी से जुड़ा

यह काला अध्याय लाल डायरी से जुड़ा है। ‘लाल डायरी’ न सिर्फ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बल्कि उनके बेटे की करतूतों का भी खुलासा कर रही है। यह राजस्थान सरकार के लिए बोफोर्स क्षण है क्योंकि आरोप खुद सरकार के हैं।

कांग्रेस सरकार राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पैसे के लेने देन में लिप्त

राजस्थान के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) चुनाव में गड़बड़ी के आरोप पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राज्य की कांग्रेस की सरकार राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में पैसे के लेन-देन में लिप्त है। यह आरोप खुद राज्य सरकार के मंत्री ने मुख्यमंत्री पर लगाए हैं। सरकार के मंत्री ने विषय सदन के पटल पर उठाया है। इससे अधिक प्रामाणिकता सरकार के भ्रष्टाचार की और क्या हो सकती है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने लाल डायरी का एक पेज जारी किया। साथ ही दावा किया कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि डायरी की जांच आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय को करनी चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵