back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajasthan News: पीएम के बीकानेर दौरे से राजस्थान को मिल सकती है 25 हजार करोड़ की सौगात

PM Modi Bikaner Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से बीकानेर में जिस तरह का जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है, मुझे विश्वास है ये सभा प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी सभा होने वाली है।

बीकानेर, हिन्दुस्थान समाचार। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने सोमवार को बीकानेर में कहा कि आज से पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने इतनी बड़ी योजनाएं देश को समर्पित नहीं की जितनी नरेंद्र मोदी ने कीं। इन योजनाओं का लाभ गांव-ढाणी में बैठे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मिलेगा। मेरा दावा है, ये बात जो भी सुनेगा अपने आपको आने से रोक नहीं पाएगा। यह बात जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आठ जुलाई को प्रस्तावित बीकानेर यात्रा की तैयारियों को लेकर बीकानेर संभाग बीजेपी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अध्यक्षता में शगुन पैलेस आयोजित हुई बैठक में जोशी के अलावा राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी उपस्थित रहे।

तैयारी को लेकर हुई बैठक

जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से बीकानेर में जिस तरह का जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है, मुझे विश्वास है ये सभा प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी सभा होने वाली है, जिसकी तैयारी बैठक में आज हम सब इकठ्ठा हुए हैं। जोशी ने बैठक में कहा जब आप प्रधानमंत्री की योजनाओं को लेकर अपने मंडल, अपनी पंचायत, अपने बूथ पर निमंत्रण देने जाओगे और वहां बताओगे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद नरेंद्र मोदी पहले नेता हैं, जिसके प्रति जनता की श्रद्धा है, विश्वास है। संभाग के प्रत्येक जिले में मोदी की इस घोषणा से फायदा मिलने वाला है। इस ऐतिहासिक सभा के बाद 2023 और 2024 में बीकानेर संभाग की सभी सीटों पर कमल खिलेगा। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने बताया नौ साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में पूरे देश में मोदी जी की सभाएं हो रही है। यहां की सभा में 25 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास होगा वो अपने आप में देश के लिए गर्व की बात है।

Advertisementspot_img

Also Read:

नाम पूछा और बदल गई नीयत: टोंक में पूर्व BJP सांसद ने मुस्लिम महिला को नहीं दिया कंबल, जानिए क्यों किया भेदभाव

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के टोंक जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया। टोंक से पूर्व सांसद Sukhbir Singh Jaunapuria...
spot_img

Latest Stories

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...