जोधपुर, 31 मई (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड के सहाण्राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) एवं जिला सचिव संजीव बोराणा 34 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर रेलवे से सेवानिवृत्त हुए। स्काउट गतिविधियों में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने पर उन्हें दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार तथा रेल सेवा में रेलमंत्री पुरस्कार, 3 बार महाप्रबंधक पुरस्कार एवं 5 बार मंडल रेल प्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बोराणा ने 23 वर्ष तक जोधपुर रेलवे स्काउट के जिला सचिव के पद पर कार्य किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक वर्ष अभिरुचि शिविर, शीतल जल सेवा शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत सफाई अभियान तथा रेलवे पैसेंजर जागरूकता शिविर का आयोजन सफल आयोजन किया। सांस्कृतिक क्षेत्र में भी इनका अविस्मरणीय योगदान रहा। नर्तक, अभिनेता एवं निर्देशक बोराणा ने 17 वर्ष तक जोधपुर मंडल सांस्कृतिक सचिव के पद पर कार्य किया। इनके नेतृत्व में जोधपुर मंडल ने भारतीय रेलवे स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में ओवर ऑल शील्ड तथा 7 बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। लगातार 6 वर्षों तक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानवरहित समपार फाटक पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने का महत्वपूर्ण कार्य किया। हिन्दुस्थान समाचार/ सतीश/ ईश्वर




