back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: पीएम मोदी का 21 को पीलीबंगा, नड्डा का 22 नवम्बर को बीकानेर में दाैरा: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम

Bikaner: राजस्थान विस चुनाव-2023 के तहत PM मोदी, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा का बीकानेर संभाग का दौरा तय हो गया है। मोदी 21 नवम्बर को बीकानेर संभाग के पीलीबंगा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

बीकानेर, हि.स.। राजस्थान में विधानसभा चुनाव-2023 के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा का बीकानेर संभाग का दौरा तय हो गया है। मोदी 21 नवम्बर को बीकानेर संभाग के पीलीबंगा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे, वहीं नड्डा 22 नवम्बर को बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़, पश्चिम-पूर्व सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान नड्डा रात्रि विश्राम बीकानेर शहर में करेंगे।

स्टार प्रचारकों की डिमांड आ रही

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बीकानेर सहित राज्यभर में प्रचार के लिए कई स्टार प्रचारकों की डिमांड आ रही है। इसमें असम के मुख्यमंत्री हेमन्त बिस्वा, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, योगी आदित्यनाथ सहित कई नाम है। जैसे-जैसे बड़े नेता उपलब्ध हो रहे हैं, वैसे-वैसे उनको भेजा जा रहा है।

भाजपा के पक्ष में जनता नजर आ रही

उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र भी दो-तीन दिन में जारी हो जाएगा। घोषणा पत्र के बनी कमेटी के चैयरमेन मेघवाल ने कहा कि हमने जनता की राय के आधार पर घोषणा पत्र तय किया है। कांग्रेस घोषणा पत्र के बजाय गारंटी की बात करती है। उसने पिछले चुनाव में किसान का ऋण माफ करने की गारंटी दी थी, जो आज तक पूरी नहीं हुई। किसानों की जमीनें तक नीलाम हो गई और सरकार ने कुछ नहीं किया।

मेघवाल ने कहा कि बीकानेर पूर्व और पश्चिम की सीट पर बहुत जोरदार माहौल है। प्रदेश की बहुत सारी सीट्स पर भाजपा के पक्ष में कल्पना से ज्यादा माहौल है। शहर और गांव दोनों में भाजपा के पक्ष में जनता नजर आ रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...