back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुखद : तीर्थराज मचकुंड सरोवर में हुई पानी की आवक,निखरी छटा

धौलपुर,22 मई (हि.स.)। देश और दुनिया में तबाही मचाने वाले ताउ ते तूफान का धौलपुर जिले में असर खासा मुफीद रहा है। ताउ ते तूफान से बने विक्षोभ के बाद में धौलपुर में औसत से अधिक बरसात हो चुकी है। बरसात के बाद में तीर्थराज मचकुंड सरोवर सहित अन्य ताल तलैयों में पानी की आवक हुई है। वहीं, बरसात होने से जंगलों में बने छोटे एनीकट और पोखरों में भी पानी आ गया है,जो जानवरों के पीने के लिए जरुरी है। बीते तीन दिन पूर्व ताउ ते तूफान के दौरान धौलपुर जिला मुख्यालय सहित अन्य इलाकों में झमाझम बरसात हुई। नियमित मानसून के आने से करीब एम महीने पूर्व ही ताउ ते के चलते हुई तेज बरसात के बाद में पूर्वांचल के पुष्कर के नाम से चर्चित तीर्थराज मचकुंड सरोवर में बडे पैमाने में पानी की आवक हुई है। मचकुंड सरोवर स्थित प्राचीन लाडली जगमोहन मंदिर के महंत कृष्णदास महाराज ने बताया कि मचकुंड सरोवर की गहराई करीब 18 फीट है। बरसात से पूर्व मचकुंड सरोवर में करीब 6 फीट पानी था,जो बरसात के बाद में करीब 8 फीट तक हो गया है। मचकुंड सरोवरन में पानी की आवक होने से इसकी छटा तथा वातावरण निखर उठा है। जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक ताउ ते के प्रभाव से धौलपुर में एक ही दिन में 103 मिमी बरसात हुई। इसके बाद में धौलपुर में अब तक कुल 163 मिमी बरसात हो चुकी है। इसी प्रकार बाडी में 52 मिमी,बसेडी में 79 मिमी,राजाखेडा में 29 मिमी,सैपउ में 51 तथा सरमथुरा में 23 मिमी बरसात दर्ज की गई। इस प्रकार इस साल धौलपुर जिले में अब तक कुल 797 मिमी बरसात हो चुकी है। जबकि धौलपुर जिले में बरसात का औसत करीब 600 मिमी का है। उधर, बरसात होने के बाद में जिले के आंगई बांध,तालाबशाही,हुसैनपुर,आरटी तथा अन्य छोटे बांध और एनीकटों में भी पानी आ गया है। मौसम के जानकारों का कहना है कि ताउ ते तूफान के कारण हुई तेज बरसात के बाद में अब जून माह में आने वाले मानसून पर लोगों की निर्भरता कम हो गई है। हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

इन 5 धार्मिक स्थलों के दर्शन से मिलेगा आत्मिक शांति और स्वर्ग जैसा अनुभव

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अगर आप शांति, आध्यात्म और आत्मिक संतोष की खोज में हैं, तो भारत की ये 5 अद्भुत जगहें आपकी...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵