back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गैर अधिस्वीकृत पत्रकारों के आश्रितों को क्षतिपूर्ति नहीं देने के खिलाफ दायर याचिका खारिज

जयपुर, 29 जून(हि.स.)। राजस्थान हाईकोर्ट ने कोरोना के चलते गैर अधिस्वीकृत पत्रकारों की मौत पर उनके आश्रितों को अधिस्वीकृत पत्रकारों के समान क्षतिपूर्ति नहीं देने के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने कहा कि यह राज्य सरकार का नीतिगत निर्णय है। ऐसे में कोर्ट उसमें दखल नहीं दे रहा है। न्यायाधीश सबीना और न्यायाधीश मनोज व्यास की खंडपीठ ने यह आदेश विवेक सिंह जादौन की याचिका पर दिए। याचिका में कहा गया था कि राज्य सरकार ने अधिस्वीकृत पत्रकारों के कोरोना से मौत के मामले में आश्रितों को पचास लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि देने की घोषणा की है। जबकि अधिस्वीकृत के साथ गैर अधिस्वीकृत पत्रकार भी फील्ड में रहकर काम कर रहे हैं। इसलिए उनकी कोरोना से मौत होने पर आश्रितों को भी पचास लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि दी जानी चाहिए। जिस पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने इसे नीतिगत निर्णय बताते हुए याचिका को खारिज कर दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/ पारीक/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...