back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुनाफाखोरी और अधिक कीमत पर वस्तुएं बेचने पर लगाई पेनल्टी

जयपुर, 28 अप्रैल(हि.स.)। प्रदेश में जन अनुशासन पखवाड़ा के दौरान आवश्यक वस्तुओं के सम्बन्ध में व्यापारियों द्वारा मुनाफाखोरी कालाबाजारी एवं एमआरपी से अधिक कीमत पर वस्तुओं को बेचने जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए बुधवार को विधिक माप विज्ञान टीम ने 53 निरीक्षण करते हुए अजमेर एवं नागौर जिले में दो दुकानदारों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 12 हजार 500 रुपये की पेनल्टी लगाई। उपभोक्ता मामले विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने बताया कि अजमेर जिला में स्थित फर्म भाईसाहब फूड प्रोडक्ट के द्वारा बिना रजिस्ट्रेशन के खाद्य पदार्थों को पैक करके बेचने एवं पैकेटों पर निर्धारित सूचनाओं का अंकित नहीं पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर लिया। जिस पर विधिक माप विज्ञान टीम द्वारा फर्म के विरुद्ध 7 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया । शासन सचिव ने बताया कि विधिक माप विज्ञान टीम को नागौर जिले के लाडनूं में स्थित मैसर्स दीनदयाल अग्रवाल एंड कम्पनी द्वारा वस्तुओं को एमआरपी से अधिक कीमत पर बेचने की गड़बड़ी पाई गई जिस पर टीम द्वारा मौके पर ही पांच हजार का जुर्माना लगाया। उल्लेखनीय है कि विधिक माप विज्ञान (डिब्बा बंद वस्तुएं) नियम, 2011 के नियम 6 के तहत पैकेट पर नियमानुसार प्रदर्शन नहीं मिलने पर 2500 रुपये तक और नियम 27 के तहत बिना पंजीयन के वस्तुओं को पैक करके बेचे जाने पर 5000 तक जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs SA: टी20 सीरीज शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया पर ICC का झटका, KL राहुल ने स्वीकारा जुर्माना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज मंगलवार, 9 दिसंबर से शुरू हो रही है, लेकिन उससे...
spot_img

Latest Stories

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...