जोधपुर, 17 मई (हि.स.)। भारत विकास परिषद् जोधपुर मुख्य शाखा को मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनं भेंट की गई। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रभात माथुर और सचिव सुरेश चंद्र भूतड़ा ने बताया कि कोरोनकाल में शाखा के वरिष्ठ सदस्यों के अथक प्रयासों से यह सम्भव हो सका। मनीष मूंदडा और शिवनारायण मूंदड़ा द्वारा 5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें परिषद द्वारा गत वर्ष से संचालित ब्रिथ बैंक को भेंट की गई। सहसचिव अजय माथुर ने बताया की पिछले साल ही एक भामाशाह द्वारा 5 बीपीएल कंपनी की ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें परिषद द्वारा संचालित लैब में भेंट की गई जिनका लाभ कई मरीजों द्वारा कोविड काल में ऑक्सीजन लाभ हेतु लिया जा रहा है। यह मशीनें आमजन को अमानत राशि और आधार कार्ड पर डॉक्टर की सलाह के आधार पर दी जाती है। इसमें सिलेंडर की आवश्यकता नहीं पड़ती तथा इलेक्ट्रिसिटी पर आधारित होती है। पोर्टेबल होने के कारण आसानी से घर पर ऑपरेट की जा सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर




