जोधपुर, 12 मार्च (हि.स.)। राजकीय महाविद्यालय जोधपुर की 6 राज. बटालियन के सभी एनसीसी कैडेट्स ने दांडी मार्च दिवस के उपलक्ष में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित गांधी स्मारक पर स्वच्छ भारत अभियान चलाया। एएनओ डॉ. हरिराम परिहार ने बताया कि इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व एसयूओ जगदीश चौधरी और प्रेरणा शर्मा ने किया तथा महाविद्यालय के 33 कैडेट्स ने इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। उन्होंने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली। कैडेट्स ने श्रमदान करके गांधी स्टेच्यू का गार्डन एवं स्टेच्यू की सफाई की तथा गांधीजी के दांडी मार्च को याद करते हुए सविनय अवज्ञा आन्दोलन के इतिहास को बताया। स्वच्छता अभियान में महात्मा गांधी की मूर्ति को पानी से साफ-सफाई की। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर




