back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान ने बांटे निशुल्क मास्क, सेनेटाइजर, आयुष 64

जयपुर, 29 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर द्वारा चैनपुरा गांव में उन्नत भारत अभियान योजना एवम् राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई में एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। संस्थान कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य कोरोना काल में आम जन की सहायता करना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर इस कैंप के माध्यम से चैनपुरा गांव के लोगो को निशुल्क मास्क, सेनेटाइजर, तथा स्वास्थ्य पत्रिका का वितरण किया गया। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव रोगियों को आयुष 64 टैबलेट्स का भी निशुल्क वितरण किया गया। समय समय पर संस्थान द्वारा पूर्व में भी एवम् आने वाले समय में भी ऐसे कैंप का आयोजन होता रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी डॉक्टर महेंद्र प्रसाद ने बताया की इस कैंप में लगभग 200 लोगों को मास्क, सेनेटाइजर,स्वास्थ्य पत्रिका आदि एवम् 3 कोरोना पॉजिटिव रोगियों को आयुष 64 टैबलेट्स का वितरण किया गया। इसके साथ ही कोरोना महामारी से बचाव रूपी दिशा निर्देश भी आम जन को विशेषज्ञों द्वारा दिए गए। उक्त कैंप में डॉक्टर महेंद्र प्रसाद के साथ डॉक्टर सुमन शर्मा, डॉक्टर निशा ओझा एवम डॉक्टर अमोल कूडू ने भी सक्रिय योगदान दिया। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...