back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोदी सरकार कालेधन को सफेद करने के लिए अपना रही इलेक्टोरल बॉन्ड : गहलोत

जयपुर, 27 मार्च (हि. स.)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार कालेधन को सफेद करने के लिए इलेक्टोरल बॉन्ड का पैंतरा लेकर आई है और इसका सर्वाधिक फायदा भी भाजपा को ही मिला है। गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार को इलेक्टोरल बॉन्ड को खत्म कर सुप्रीम कोर्ट को इलेक्टोरल बॉन्ड पर दायर याचिका को एक लॉजिकल निष्कर्ष तक ले जाकर एक ऐसा तरीका बनाना चाहिए जिससे राजनीतिक पार्टियों की फंडिंग में पारदर्शिता आए। मुख्यमंत्री गहलोत ने शनिवार को ट्वीट कर इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर मोदी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा कि चुनाव आयोग, रिजर्व बैंक और विपक्षी पार्टियों के विरोध के बावजूद मोदी सरकार कालेधन को सफेद करने के लिए इलेक्टोरल बॉन्ड लेकर आई। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार रिजर्व बैंक गवर्नर ने साफ कहा था कि इलेक्टोरल बॉन्ड से मनी लॉन्ड्रिंग को बढ़ावा मिल सकता है। 2017-18 में इलेक्टोरल बॉन्ड का 95 प्रतिशत चन्दा भाजपा को ही मिला। 2019 में चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि इलेक्टोरल बॉन्ड पार्टियों को मिलने वाले चंदे की पारदर्शिता को खत्म कर देगा लेकिन अब इलेक्शन कमीशन का रुख नरम हो गया है। मोदी सरकार को अविलंब कालेधन को बढ़ा रहे इलेक्टोरल बॉन्ड को खत्म करना चाहिए। गहलोत ने लिखा कि सिर्फ इससे ही काम नहीं चलेगा। सुप्रीम कोर्ट को इलेक्टोरल बॉन्ड पर दायर याचिका को एक लॉजिकल निष्कर्ष तक ले जाकर एक ऐसा तरीका बनाना चाहिए जिससे राजनीतिक पार्टियों की फंडिंग में पारदर्शिता आए। मोदी जी ने वादा किया था कि वो कालाधन खत्म करेंगे लेकिन ना तो वो विदेश से कालाधन ला सके और ना ही नोटबन्दी से कालाधन कम हुआ। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संंदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi BMW हादसा केस: पटियाला हाउस कोर्ट ने इन शर्तो पर आरोपी गगनप्रीत को 1 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के धौला कुआं इलाके में बीएमडब्ल्यू कार से हुए भयंकर हादसे के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी महिला...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...