back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मिनी रत्न कम्पनी एनएलसी लगाएगी ऑक्सीजन प्लांट, प्रतिदिन मिलेंगे 110 सिलेंडर

बीकानेर, 03 मई (हि.स.)। भारत सरकार की मिनीरत्न कम्पनी नेयवेली लिग्नाईट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएलसी) बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाएगी। प्रतिदिन 110 सिलेंडर मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि एनएलसी ने समीपवर्ती बरसिंगसर में 250 मेगावाट का पॉवर प्लांट लगा रखा है। कंपनी की ओर से वेलफेयर के काम भी समय-समय पर किए जाते हैं। वर्तमान में चल रही वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए ऑक्सीजन की आवश्यकता महसूस की जा रही है जिसे देखते हुए ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने इस सम्बन्ध में कलेक्टर नमित मेहता से बातचीत कर प्लांट लगाने की मंशा जाहिर की। बताया जा रहा है कि इस ऑक्सीजन प्लांट पर 50 से 60 लाख रुपये तक की लागत आएगी। इससे पूर्व यूथ कांग्रेस के बीकानेर लोकसभा अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने एनएलसी के सीएमडी राकेश कुमार को भी पत्र लिखकर कंपनी के सीएसआर फंड से ऑक्सीजन प्लांट लगाने का आग्रह किया था। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵