back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा ने दीया कुमारी की सुरक्षा को लेकर दिया गया ज्ञापन

राजसमन्द, 14 अप्रैल (हि.स.)। राजसमंद जिले के मेवाड़ क्षत्रिय महासभा ने जिला कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन देकर सांसद दीया कुमारी की सुरक्षा और उनका घेराव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महासभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह और संगठन के अन्य सदस्यों ने बुधवार को राजसमंद के कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल और एसपी भुवन भूषण यादव को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि रविवार शाम कांग्रेस व नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) दोनों के कार्यकर्ताओं ने नाथद्वारा के मारुति नंदन होटल में राजसमंद की सांसद दीया कुमारी का घेराव करने की कोशिश की। ऐसी गतिविधियों के जरिये सांसद को डराने व भयभीत किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। दीया कुमारी यहां राजसमंद विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के तहत ठहरी हुई हैं। हालांकि पुलिस मौके पर आई, लेकिन न तो किसी को गिरफ्तार किया गया और न ही उन्हें भागने से रोकने का प्रयास किया गया। ज्ञापन में इस मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच करने और असामाजिक तत्वों तथा मौके पर कार्रवाई नहीं करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। महासभा की ओर से यह अपील भी की गई कि जिस होटल में सांसद रह रही हैं, वहां उनकी जान-माल को खतरा है, अतः उनको पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। हिन्दुस्थान समाचार/सुनीता कौशल / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...