back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री- विधायक, कोटा जिलाध्यक्ष समेत इन नेताओं ने थामा BJP का दामन

Jaipur: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। इस कड़ी में आज कांग्रेस के मंत्री अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

जयपुर, हि.स.। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। इस कड़ी में आज कांग्रेस के पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा, चाकसू के पूर्व विधायक अशोक तंवर और कोटा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मेहता, टोंक के सोडा सरपंच छवि राजावत अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम

आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, झोटवाडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया ने सभी को पार्टी का दुपट्टा ओढाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। कार्यक्रम में जोशी ने कहा कि नारी सुरक्षा करने में कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से नाकाम रही।

दौसा की घटना ने नारी मर्यादा को तार-तार कर दिया। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो सुरक्षा की उम्मीद भी किस से की जाए। राजस्थान की वीर भूमि में मीरा, पन्ना, रानी हाडा के इतिहास को कांग्रेस सरकार ने कंलकित किया है।

BJP का पलड़ा हुआ भारी

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मंच पर जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकान्त भारद्वाज उपस्थित थे। कार्यक्रम में कांग्रेस एवं अन्य पार्टियों के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बृजराज कृष्ण उपाध्याय, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहे कृष्णपाल सिंह चुंडावत, राजस्थान ब्राह्मण महासभा बाडमेर के जिला महामंत्री बजरंग पालीवाल, बाडमेर के पूर्व जिला परिषद सदस्य बाबूलाल नामा, बाडमेर कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष चन्द्र सिंह चारण पारलू, वार्ड नंबर 64 पार्षद राजू अग्रवाल, वार्ड 15 पूर्व पार्षद महादेव शर्मा, दिव्यांग अधिकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हेमन्त भाई गोयल, विधायक प्रत्याशी कविता शर्मा, पार्षद वार्ड 46 राम जानकी देवी, वैशाली नगर ब्लॉक उपाध्यक्ष सुनील नागौरा सहित सैंकड़ों कई कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण की।

जानें किन नेताओं ने ली शपथ

इनके अलावा पूर्व सरपंच जितेंद्र सिंह भाटी, कवि शर्मा, सुरेश शर्मा, राजेश जैन, नवीन मित्तल, राकेश जोशी, अनीता राठौड, सुनील नागौरी, योगेश बंसल, अनुराग पालीवाल, विकास भार्गव, रमेश चंद जैन, राकेश अग्रवाल, पंकज वर्मा, अजय पारीक, दिनेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण शर्मा, ललित शर्मा, डॉ सुनील गोयल सीमा कंवर, मधुसूदन शर्मा, दीपक शर्मा, बजरंग सिंह शेखावत, अमरचंद लेखरा, डॉ अनिल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, तरूण कुमावत, रामनिवास प्रजापति, नंदकिशोर कुमावत, पैमारामजी कुमावत, कैलाश कुमावत, कविता देवल, शुभकरण देवल, डॉ सम्पत सिंह राजावत, रणवीर सिंह राजावत, योगेन्द्र परसोया, शैलेश कुमार जैमन, जितेंद्र सिंह भाटी, रामेश्वर यादव, लालाराम यादव, श्रवण यादव, शंकर लाल यादव, जीवन राम यादव, रामकरण गुर्जर, मोरूराम गुर्जर, गोपाल गुर्जर, बदरी नारायण गुर्जर, हनुमान गुर्जर, बंशी यादव, डालू राम कुमावत, भागचन्द कुमावत, दोलूराम कुमावत, बदरी नारायण कुमावत, लालराम कुमावत, सोनारायण कुमावत, ईश्वर सिंह भाटी, देवेन्द्र सिंह भाटी, कुलदीप सिंह भाटी, हेमन्त सिंह भाटी, अभिषेक सिंह भाटी, हनुमान सिंह, दीपेंद्र सिंह राठौड, दिलीप सिंह, कुलदीप सिंह राठौड, रमेश चन्द्र वर्मा, मुकेश वर्मा, रामचरण, पूरण और हेमराज कुमावत ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵