back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

योग बने हमारी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा: हिमांशु शर्मा

जयपुर, 21 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय के बाहर अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में प्रमुख कार्यकर्ताओं ने योग किया गया। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि हमें यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ही देन है कि आज समूचा विश्व योग दिवस मना रहा है यह भारत के देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि योग करने से न केवल शारीरिक रूप से लाभ मिलता है, बल्कि योग करने से शांति भी मिलती है। इसलिए आज के भागदौड़ की जिंदगी में हम सभी को योग का सहारा लेना चाहिए। भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी आकाश शर्मा ने बताया कि भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ कोरोना गाइडलाइन का अनुसरण करते हुए प्रातः 6ः30 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिभाषण सुना एवं उसके बाद योगा व प्राणायाम किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजकुमार बिवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र पिलानिया, प्रदेश मंत्री विनोद सिंह, रामकेश मीणा, प्रदेश कार्यालय मंत्री सुमित अग्रवाल, सह-कार्यालय मंत्री अमित भारद्धाज, जयपुर शहर जिला महामंत्री सुरेन्द्र पुरूवंशी, विक्रम सिंह शेखावत, नीरज वशिष्ठ, विजय मीणा, हरिमोहन शर्मा सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

’15 घंटे मेहनत, मात्र 763 रुपये कमाई’, हिमांशु की कहानी ने संसद में दिलाया डिलीवरी बॉयज की मुश्किलों पर ध्यान

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। डिजिटल इंडिया के बढ़ते दौर में डिलीवरी बॉयज की कठिनाइयां अब संसद तक पहुंच गई हैं। आम आदमी पार्टी...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...