back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश-विदेश में भुजिया पहुंचाने वाले भीखाराम चांदमल के निदेशक मदनलाल अग्रवाल का निधन, उद्योग जगत में शोक की लहर

बीकानेर, 24 मई (हि.स.)। देश-विदेश तक बीकानेर का भुजिया पहुंचाने वाले भीखाराम चांदमल के निदेशक मदनलाल अग्रवाल का सोमवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। ग्रुप के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ज्ञान गोस्वामी ने बताया कि अग्रवाल के निधन पर बीकानेर के उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गयी। अग्रवाल के निधन पर बीछवाल उद्योग संघ के अध्यक्ष प्रशांत कंसल एवं सचिव गौरव माथुर ने गहरा दुख प्रकट करते हुए अग्रवाल के निधन को बीकानेर इंडस्ट्री जगत में अपूर्णीय क्षति बताया। वही बीछवाल उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर माथुर ने अग्रवाल के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मदनलाल अग्रवाल का इस तरह से अचानक चले जाना बेहद दु:खद हैं। मदन अग्रवाल बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। बीकानेर उद्योग जगत में उनकी कमी सदैव खलेगी। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी पी पचीसिया ने अग्रवाल के निघन को बीकानेर उद्योग के लिए कभी ना भर पाने वाली क्षति बताया। उन्होंने कहा कि मदनलाल अग्रवाल बहुत ही मृदुभाषी एवं भक्तिभाव वाले व्यक्ति थे। ऐसे सरल स्वभाव वाले व्यक्तित्व का इस तरह से अचानक चले जाना बहुत ही दुखद हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵