जयपुर, 19 मई(हि.स.)। जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में भी अब कोविड रोगियों का उपचार किया जाएगा। संस्थान के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने इसे कोविड केयर सेन्टर बनाने के आदेश जारी कर दिए। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. छाजू राम यादव ने बताया कि संस्थान में कोविड रोगियों के लिए जरुरी सभी जांच की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इस कोविड केयर सेंटर में कम तथा मध्यम लक्षण वाले कोरोना रोगियों का उपचार पूरी तरह आयुर्वेद पद्धति से किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ ईश्वर




