back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान के कोटा में शिव बारात के दौरान हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से 14 बच्चे झुलसे, 3 की हालत गंभीर

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा में शिव बारात के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में करंट की चपेट में आने से 14 बच्चे झुलस गए। जिनमें से तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। समूचे देश में आज (शुक्रवार) को महाशिवरात्रि की धूम है। ऐसे में राजस्थान के कोटा में शिव बारात के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में करंट की चपेट में आने से 14 बच्चे झुलस गए। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद डॉक्टर्स ने सभी का इलाज शुरू कर दिया है।

कैसे हुआ हादसा?

गौरतलब है कि कोटा के सगतपुरा स्थित काली बस्ती में कुन्हाड़ी थाना के पास महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात निकाली जा रही थी। दोपहर को करीब 12 बजकर 30 मिनट पर कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास अचानक करंट लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यात्रा में कई बच्चे धार्मिक झंडा लेकर चल रहे थे। इसी दौरान झंडा हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। जिसके बाद शिव बारात में शामिल 14 से ज्यादा बच्चे इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह घटना बिजली विभाग की लापरवाही से हुई है।

ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल अस्पताल पहुंचें

हादसे के वक्त घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी अस्पताल पहुंचे हुए हैं। ओम बिरला के साथ ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी अस्पताल पहुंच गए हैं। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर घायल बच्चों से मिलने के लिए एमबीएस चिकित्सालय पहुंचे और हर संभव मदद देने की बात भी कही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान में बड़ा फैसला: 2 से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत और नगरपालिका चुनाव, कैबिनेट से बिल पास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Bhajanlal Sharma की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब राज्य में दो से अधिक संतान...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...