back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसान मोर्चा पटवारियों के मुद्दे पर बुलंद करेगा आवाज

जयपुर, 14 जून (हि.स.)। पटवारियों की हड़ताल के कारण किसानों एवं आमजन को हो रही परेशानियों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा जिला स्तर पर आवाज मुखर करने के साथ जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओ. पी. यादव ने बताया कि 15 जनवरी 2021 से ही प्रदेश में पटवारी हड़ताल पर है, जिससे किसानों, विद्यार्थियों व अन्य आम लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, परन्तु गहलोत सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। यादव ने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष 15 से 20 जून 2021 के बीच जिला स्तर पर प्रेसवार्ता आयोजित करेंगे एवं उसी दिन जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर राज्य की कांग्रेस सरकार की नींद खोलेंगे। यादव ने बताया कि पटवारियों की हड़ताल के कारण किसानों के भूमि व राजस्व सम्बन्धी सारे कार्य अटके पड़े हैं, किसानों को भूमि संबंधी रिकॉर्ड व फसल बीमा सुविधा नहीं मिल रही है, सहकारी व अन्य बैंकों से लोन नहीं मिल रहा है, किसानों के केसीसी, म्यूटेशन, कृषि कनेक्शन, भूमि की पैमाइश, रजिस्ट्री, भू-रूपांतरण आदि कार्य पटवारी हड़ताल के कारण अटके हुए हैं, जिसके कारण किसान एवं आमजन परेशान हो रहे है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

चीन मुद्दे पर संसद में बरसे राहुल गांधी, लोकसभा सत्र हुआ स्थगित, जानें क्‍या बोले नेता प्रतिपक्ष?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज संसद में चीन से जुड़े मामले को लेकर खासा हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵