back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चैत्र नवरात्र : मंदिरों और घरों में घट स्थापना, मां दुर्गा की विशेष स्तुति

चैत्र नवरात्र बुधवार से शुरू हो गए। सुबह मंदिरों में विशेष मुहूर्त में घट स्थापना की गई तो बाद में लोगों ने अपने अपने घरों में भी मां की स्तुति करते हुए घट स्थापना की।

जोधपुर, एजेंसी । चैत्र नवरात्र बुधवार से शुरू हो गए। सुबह मंदिरों में विशेष मुहूर्त में घट स्थापना की गई तो बाद में लोगों ने अपने अपने घरों में भी मां की स्तुति करते हुए घट स्थापना की। मंदिरों में सुबह साढ़े छह से आठ बजे के बीच घट स्थापना हुई। वहीं घरों में 11 बजे से लेकर साढ़े बारह बजे तक घट स्थापना का कार्यक्रम चला।

इधर मेहरानगढ़ दुर्ग में सुबह घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र पर्व आरंभ हो गया। सुबह पांच बजे से ही मां चामुण्डा के भक्त दर्शनार्थ पहुंचने लगे। मंदिर में काफी श्रद्धालु की लाइन को देखा गया। मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अपनी आईडी भी साथ लाने के लिए कहा गया है, साथ ही प्रसाद भी पॉलिथीन की थैली में मनाही है। इसके अलावा शहर के अन्य देवी मंदिरों में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। कई लोगों ने चैत्र नवरात्र को देखते हुए व्रतोपवास भी रखा है।

मेहरानगढ़ दुर्ग में भक्तों की सुरक्षा के लिए कैमरें लगाए:

मेहरानगढ़ मंदिर ट्रस्ट एवं पुलिस की तरफ से सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। सुरक्षा का भी माकूल बंदोबस्त रखा गया है। आगामी आठ दिनों तक मंदिर में भक्तजन विशेष रूप से दर्शन को आएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵