back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ड्रांइग डे पर जेकेके ने सोशल मीडिया पर आमंत्रित की एंट्रीज

जयपुर,17 मई (हि.स.)। ड्राइंग डे के अवसर पर, जवाहर कला केंद्र (जेकेके) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनता से एंट्रीज आमंत्रित की। इच्छुक लोग ‘इंटरप्रिटेशन ऑफ जवाहर कला केंद्र’ थीम पर अपनी ड्राइंग, स्केच और इल्सट्रेशन साझा कर सकते हैं। प्रतिभागी अपनी एंट्रीज जेकेके के इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मेसैजिंग के माध्यम से भेज सकते हैं या ईमेल पर भेज सकते हैं। एंट्रीज भेजने की अंतिम तिथि 23 मई 2021 है। विजेताओं की एंट्रीज जेकेके के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित की जाएंगी। गौरतलब है कि ड्राइंग डे लोगों को यह याद दिलाने के लिए मनाया जाता है कि उन्हें अपने भीतर के कलाकार को कभी भी बेहतर कलाकार नहीं होने के डर से मरने नहीं देना चाहिए। यह दिन चित्रकारों और कलाकारों को सराहना और जागरूकता प्रदान करता है। यह महामारी के इस कठिन समय में जब कई लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में असमर्थ महसूस करते हैं, तब कला को थैरेपी के रूप में पेश करने का यह एक अनूठा दिन है। यह लोगों को बैठकर, चित्रकारी करने और कला और रचनात्मकता के माध्यम से अपनी भावनाओं को पन्ने पर प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करता है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵