जयपुर, 09 अप्रैल (हि.स.)। जवाहर कला केंद्र के 28वें स्थापना दिवस के अवसर पर जयपुर की सेंटर फॉर डिजाइन एक्सीलेंस, विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स- हेंमत, हर्षवर्धन, प्रतिष्ठा, अभिषेक और जाह्वी ने लाइव पेंटिंग तैयार की। यह पेंटिंग इंस्टीट्यूट द्वारा जवाहर कला केंद्र को उपहार में दी गई। इस पेंटिंग में जवाहर कला केंद्र के केंद्रीय भाग–मध्यवर्ती का चित्रण किया गया है। यह पेंटिग अलग-अलग पट्टियों पर तैयार की गई है। कलॉ में पॉजिटिव और निगेटिव स्पेस के महत्व को ध्यान में रखते हुए पेंटिंग को बनाया गया था। स्टूडेंट्स ने पहले पाइनवुड की पट्टियां काटी, फिर उन्होंने उन पट्टियों को जोड़कर उस पर एक्रिलिक पेंट से पेंटिंग की। इसके बाद निगेटिव स्पेस बनाने के लिए पट्टियों को एक-दूसरे से अलग किया गया। निरंतरता के सिद्धांत के आधार पर, पेंटिंग में रिक्त जगह होने के बावजूद, भ्रम के कारण हमारी आंखें इसे एक पूर्ण छवि के रूप में देखती हैं। कलाकार मुग्धा सिन्हा द्वारा बॉटल आर्ट और मंडाला आर्ट पर लाइव डेमोंस्ट्रेशन जेकेके की सुकृति गैलेरी में चल रही बॉटल आर्ट और फ्रीहैंड मंडाला की टू-इन-वन आर्ट एग्जीबिशन पर वरिष्ठ सिविल सेवक और कलाकार मुग्धा सिन्हा द्वारा लाइव डेमोंस्ट्रेशन दिया जाएगा। बॉटल आर्ट पर डेमो के लिए शनिवार को समय दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक रहेगा। वहीं रविवार को मंडाला आर्ट पर डेमो का समय दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। यह डेमोंस्ट्रेशन सिन्हा की आर्ट एग्जीबिशन- ‘बॉटल इज कैनवस’ और ‘फ्रीहैंड मेडिटेटिव मंडाला’ का एक हिस्सा है। एग्जीबिशन 14 अप्रेल तक सुबह 11 से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश / ईश्वर




