back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Modi: भारत को खुलेपन, अवसरों और विकल्पों के संयोजन के रूप में देखा जा रहा: प्रधानमंत्री

Rajasthan News: प्रधानमंत्री ने आज वीडियो लिंक के माध्यम से राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित जी 20 व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।

नई दिल्ली, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पिछले नौ साल में भारतीय अर्थव्यवस्था में वैश्विक आशावाद और विश्वास बढ़ा है। उसी के परिणाम स्वरूप आज भारत को खुलेपन, अवसरों और विकल्पों के संयोजन के रूप में देखा जा रहा है।

पीएम जयपुर में आयोजित जी 20 बैठक को संबोधित किया

प्रधानमंत्री ने आज वीडियो लिंक के माध्यम से राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित जी 20 व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों के दौरान सरकार के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत पांचवीं सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा, “हमने 2014 में सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन की यात्रा शुरू की।” उन्होंने मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहल के साथ देश में नीति स्थिरता का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि सरकार अगले कुछ वर्षों में भारत को तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

व्यापार ने विचारों, संस्कृतियों और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दिया

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गुलाबी शहर जयपुर अपने गतिशील और उद्यमशील लोगों के लिए जाना जाता है। व्यापार ने विचारों, संस्कृतियों और प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया है। मोदी ने कहा, “व्यापार और वैश्विकरण ने करोड़ों लोगों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाला है।”

हम अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश में विश्वास का पुनर्निर्माण करना है

महामारी से लेकर भू-राजनीतिक तनाव तक मौजूदा वैश्विक चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसने विश्व अर्थव्यवस्था की परीक्षा ली है। उन्होंने कहा कि जी 20 देशों के रूप में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश में विश्वास का पुनर्निर्माण करें। प्रधानमंत्री ने लचीली और समावेशी वैश्विक मूल्य श्रृंखला बनाने पर जोर दिया जो भविष्य के झटकों को झेल सके।

गेम-चेंजर है ”डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क”

प्रधानमंत्री ने ”डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क” का उल्लेख करते हुए इसे एक गेम-चेंजर बताया जो डिजिटल मार्केटप्लेस इको-सिस्टम का लोकतंत्रीकरण करेगा। उन्होंने कहा, “हमने भुगतान प्रणालियों के लिए अपने एकीकृत भुगतान इंटरफेस के साथ पहले ही ऐसा कर लिया है।” डिजिटलीकरण प्रक्रियाओं और ई-कॉमर्स के उपयोग से बाजार पहुंच बढ़ाने की क्षमता है।

जी 20 सदस्यों की एक परिवार के रूप में सामूहिक जिम्मेदारी

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि समूह ”व्यापार दस्तावेजों के डिजिटलीकरण के लिए उच्च-स्तरीय सिद्धांतों” पर काम कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, ये सिद्धांत देशों को सीमा पार इलेक्ट्रॉनिक व्यापार उपायों को लागू करने और अनुपालन बोझ को कम करने में मदद कर सकते हैं। सीमा पार ई-कॉमर्स में वृद्धि की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने बड़े और छोटे विक्रेताओं के बीच समान प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से काम करने का सुझाव दिया। उन्होंने उचित मूल्य खोज और शिकायत प्रबंधन तंत्र में उपभोक्ताओं के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश प्रक्रियाओं में विश्वास बहाल करना एक परिवार के रूप में जी 20 सदस्यों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वैश्विक व्यापार प्रणाली को धीरे-धीरे अधिक प्रतिनिधिक और समावेशी भविष्य में परिवर्तित करने को सुनिश्चित करने के लिए कार्य समूह सामूहिक रूप से आगे बढ़ेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन में अपने जीवन के पिछले कुछ वर्षों के मुश्किल दौर के बारे में...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...