Rajasthan Cabinet: राजस्थान में आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार, जेपी नड्डा ने सूची पर लगाई मोहर

Jaipur News: राजस्थान में आज भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली BJP सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। राज्यपाल कलराज मिश्र अपराह्न 3:15 बजे राजभवन में मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।
Rajasthan Assembly House
Rajasthan Assembly House Raftaar.in

जयपुर, हि.स.। राजस्थान में आज भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। राज्यपाल कलराज मिश्र अपराह्न 3:15 बजे राजभवन में मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार देरशाम दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर राजस्थान के संभावित मंत्रिमंडल के संबंध में चर्चा की थी।

जेपी नड्डा को मंत्रिमंडल की सौंपी सूची

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शपथ ग्रहण समारोह से पहले राज्यपाल कलराज मिश्र को शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची सौंपेंगे। मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल के नामों पर अंतिम मोहर लगवाने के लिए शुक्रवार शाम को दिल्ली पहुंचे गए थे। बताया गया है कि उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मंत्रिमंडल के संबंध में चर्चाकर सूची सौंपी। इसके बाद देर रात मुख्यमंत्री मौसम खराब होने के चलते सड़क मार्ग से जयपुर लौटे।

15 दिसंबर को CM समेत डिप्टी CM ने ली थी शपथ

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। उनके साथ ही दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in