अजमेर, 03 जून(हि.स.)। सामाजिक समन्वय संस्था अजमेर द्वारा सरकारी वकीलों को कोरोना के कर्मवीर उपाधि से नवाजा गया। सामाजिक समन्वय संस्था,अजमेर के संस्थापक पी के श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौर में आमजन को न्याय दिलाने में अनवरत सहयोग करने के सराहनीय योगदान के लिये उन्हें सम्मान पत्र देकर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मास्क व सेनेटाइजर का वितरण भी कार्यालय में किया गया। लोक अभियोजक विवेक पाराशर ने बताया कि सामाजिक समन्वय संस्था, अजमेर के संस्थापक पी के श्रीवास्तव द्वारा लोक अभियोजक कार्यालय अजमेर के सरकारी वकीलों जिनमें विवेक पाराशर, मंजूर अली,बृजेश पाण्डे, राजेश ईनाणी, राजेन्द्र सिंह राठौड़, रूपेन्द्र परिहार,अशरफ बुलंद,विक्रम सिंह शेखावत,गंगाराम रावत,गुलाम नजमी फारुखी,अशोक गुर्जर को सम्मान पत्र भेट कर उनका अभिनंदन किया। संस्था के संस्थापक श्रीवास्तव ने बताया कि आम जनता को सरकारी वकील महामारी इस दौर में भी अपनी जान जोखिम में डाल कर आम जनता को न्याय दिलाने के लिए जुटे रहे ऐसे में उनके द्वारा इस संघर्ष के दौर में उनकी सेवाए आम जन ,मानवता, समाज व राष्ट्र के प्रति समर्पित रही। जिसके दृष्टिगत उनकी सेवायें डॉक्टर व पुलिस से किसी प्रकार कम नहीं आकी जा सकती है और न्याय दिलाने वाले कर्मवीर योद्धा का सम्मान करना उनका कर्तव्य मान कर सरकारी वकीलों का सम्मान किया। पाराशर ने बताया कि न्याय दिलाने वालों का सम्मान किया जाना एक अच्छी पहल है जो आमजन का न्यायपालिका में विश्वास बढ़ाती है। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/ ईश्वर




