back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुलिस आयुक्तालय की तरफ से महिला आत्मरक्षा शिविर का शुभारंभ

जोधपुर, 10 अप्रेल (हि.स.)। महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र आयुक्तालय जोधपुर तथा मातृ शक्ति सेवा संस्थान व राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय निशुल्क आत्मरक्षा शिविर का शुभारंभ आरआईआईटी कंप्यूटर सेंटर महामंदिर में किया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निर्मला विश्नोई ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पुलिस के ट्रेनर द्वारा सात दिवसीय शिविर में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र आयुक्तालय जोधपुर जगह-जगह पर आत्मरक्षा शिविर का आयोजन कर महिलाओं व बािलकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वह शिविर के माध्यम से मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनेगी, उनका मनोबल बढ़ेगा। अपने अधिकारों के प्रति सचेत व जागरूक होगी और एक मजबूत कड़ी के रूप में समाज में अपना योगदान देगी। इस दौरान खुशालराम, हरदीप सिंह सलूजा, कुसुमलता परिहार, वंदना परिहार, रेखा परिहार, हबीबुर्रहमान खिलजी, संतोष चौधरी, ओम सिंह राजपुरोहित, नीतू त्रिवेदी, ज्योति टाक, सुधीर बिश्नोई, परगाराम, भावना मोयल आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵