back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता में माही की लहरों पर नौका दौड़ाती नारी शक्ति की फोटो को प्रथम स्थान

अजमेर, 08 मार्च (हि. स.)। पृथ्वीराज फाउंडेशन अजमेर द्वारा आयोजित रूपेश डूडी मेमोरियल परिपक्व फोटो प्रतियोगिता में वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर और उदयपुर के जनसंपर्क उपनिदेशक डॉ. कमलेश शर्मा प्रथम स्थान पर रहे है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर शैलेश पटेल तथा तृतीय स्थान पर आनंद पटेल रहे है। प्रतियोगिता में देशभर से 80 फोटोग्राफर्स की 240 प्रविष्टियां प्राप्त हुई। पृथ्वीराज फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. पूनम पांडे ने बताया कि फेयर, फेस्टिवल एंड वाइब्रेंट कलर्स ऑफ राजस्थान थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं के साथ 25 सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को सोमवार को अजमेर के डीएवी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में पुरुस्कृत किया गया। रिटायर्ड आईएएस व दरगाह कमेटी नाजिम अशफाक हुसैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह की अध्यक्षता रिटायर्ड आरएएस आशाराम डूडी ने की, जबकि बतौर विशिष्ट अतिथि डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत, दरगाह कमेटी के सहायक नाजिम डॉ. आदिल, उमेश गोगना व ताराचंद गवारिया मंचासीन थे। फाउंडेशन सचिव दीपक शर्मा ने बताया कि अतिथियों ने प्रथम स्थान पर रहे डॉ. कमलेश शर्मा को 10 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे आनंद गुजरात के भूपेश पटेल को 5 हजार और तृतीय स्थान पर रहे आनंद गुजरात के शैलेश पटेल को 3 हजार रुपये का चैक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 25 सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों के विजेताओं को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी विजेताओं और सर्वश्रेष्ठ फोटो की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन की ओर से नदीम खान, कुलदीप सोनी, ऋषिराज सिंह, अजीत सोनी संजय कुमार सेठी ने किया। इस दौरान संदीप पांडे, प्रशांत कुकरेती, संतोष सेन, श्याम सुंदर शर्मा, प्रकाश डूडी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम में अजमेर फोटोग्राफर एंड वीडियोग्राफी एसोसिएशन की भी सहभागिता रही। फाउंडेशन के सचिव और प्रतियोगिता संयोजक दीपक शर्मा ने बताया कि प्रथम लेवल पर फोटोस की स्क्रीनिंग की गई जिसमें से 147 फोटो निर्णय के लिए चयनित किए गए। प्रतियोगिता के निर्णायक पैनल में देश के ख्यातनाम फोटोग्राफर उमेश गोगना (जयपुर), राजेश कुमार सिंह (इलाहाबाद) तथा ताराचंद गवारिया (उदयपुर) ने प्रतियोगिता के इस विषय पर देशभर के 8 राज्यों के 80 फोटोग्राफर्स के फोटो में से सर्वश्रेष्ठ फोटो का चयन किया। कार्यक्रम के तहत फोटोग्राफी तकनीक पर एक्सपट्र्स की वार्ताएं भी आयोजित हुई। ख्यातिप्राप्त फोटोग्राफर जयपुर के उमेश गोगना, ताराचंद गवारिया तथा संजय शर्मा द्वारा फोटोग्राफी तकनीक पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतियोगिता में जनसंपर्क उपनिदेशक डॉ. कमलेश शर्मा द्वारा माही महोत्सव के दौरान माही की लहरों पर नौका दौड़ाती नारी शक्ति की फोटो को प्रथम स्थान मिला। समारोह में डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा ने अजमेर के दिवंगत फोटो जर्नलिस्ट रूपेश डूडी की स्मृति में फोटो प्रतियोगिता को प्रतिवर्ष कॉलेज में आयोजित करवाने और डूडी की स्मृति में फाइन आर्ट में एक गोल्ड मैडल देने की घोषणा की । हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

बेटी के जन्म के महीनों बाद पहली बार नजर आईं कियारा आडवाणी, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपनी बेटी के जन्म के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से उपस्थिति दर्ज कराई है। जुलाई 2025...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵