back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रणथंभौर में बाघिन टी-111 का बढ़ा कुनबा, चार नए शावकों के साथ आई नजर

सवाई माधोपुर, 20 जून (हि.स.)। सवाई माधोपुर की रणथंभौर बाघ परियोजना से खुशी की खबर मिली है। रणथंभौर नेशनल पार्क क्षेत्र की कुंडेरा रेंज में बाघिन टी-111 चार शावकों के साथ देखी गई है। इसके बाद वन अधिकारियों ने बाघिन और उसके शावकों की सुरक्षा बढ़ा दी है। रणथंभौर में 4 शावकों के दिखने के बाद वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है। अब रणथंभौर बाघ परियोजना में 21 नर बाघ, 30 मादा और 18 शावक सहित कुल 69 बाघ हो गए हैं। नए शावकों के नजर आने पर वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम बिश्नोई ने भी खुशी जताई है। सवाई माधोपुर के मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव एवं क्षेत्र निदेशक) टीसी वर्मा के अनुसार रणथंभौर बाघ परियोजना की रेंज कुंडेरा के लक्कड़दा क्षेत्र स्थित आडी डगर नाले में शनिवार को फील्ड बायोलॉजिस्ट हरि मोहन मीणा को बाघ के चार बच्चे दिखाई दिए। मौके पर बच्चों की मां नहीं दिखी। इसके बाद शाम को टीसी वर्मा ने अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया तो बच्चों के साथ उनकी मां भी दिखाई दी। मां की पहचान बाघिन टी-111 के रूप में हुई है। चारों बच्चे करीब 2 महीने के हैं। नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर टीसी वर्मा के मुताबिक वर्तमान में रणथंभौर बाघ परियोजना क्षेत्र में फेज 4 मॉनिटरिंग के अंतर्गत ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। पिछले 2 महीनों से बाघिन टी-111 के व्यवहार और शारीरिक संरचना से लग रहा था कि उसने बच्चों को जन्म दिया है। शनिवार को 4 शावकों सहित बाघिन टी-111 के दिखने से इस तथ्य की पुष्टि हो गई। वर्मा ने बताया कि शावकों सहित बाघिन टी-111 के देखे जाने के बाद क्षेत्र में मॉनिटरिंग बढ़ा दी गई है। वर्मा के अनुसार इन बच्चों के साथ अब रणथंभौर बाघ परियोजना में 21 नर बाघ, 30 मादा और 18 शावक सहित कुल 69 बाघ हैं। इसके अलावा रणथंभौर बाघ परियोजना करौली के अधीन कैलादेवी अभ्यारण्य में एक नर बाघ, एक मादा बाघ और 2 शावकों सहित कुल 4 और धौलपुर में एक नर बाघ, एक मादा बाघ और 2 शावकों सहित कुल 4 बाघ मौजूद हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵