back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झुंझुनू जिले में मंगलवार से बाजार खुलने में और छूट मिलेगी

झुंझुनू, 05 जून(हि.स.)। जिला प्रशासन की निरंतर मेहनत और आमजन के सहयोग से झुंझुनू में आखिरकार कोरोना संक्रमण नियंत्रण मे नजर आ रहा है। जिले में अब कोरोना संक्रमण की दर महज 6.6 फीसदी है वहीं ऑक्सीजन बैड भी 5 फीसदी से कम उपयोग में लाए जा रहे हैं। ऐसे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर की रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार से शुक्रवार कुछ शर्तों के साथ संपूर्ण बाजार खोलने का फैसला लिया गया। हालांकि गाइडलाइन के परिशिष्ट ए में प्रतिबंधित श्रेणी के प्रतिष्ठान अभी भी बंद रहेंगे। जिला कलेक्टर उमरदीन खान ने बताया कि एक मंजिला बाजार एवं ग्राऊंड फ्लोर पर स्थित दुकानें मंगलवार से शुक्रवार सुबह 6 से 11 खुल सकेंगी। वहीं बहुमंजिला अवातानूकूलित बाजारों के लिए सोमवार तक संबंधित उपखंड अधिकारी अपने क्षेत्र में जन अनुशासन समिति और ज्वाईंट एक्शन टास्कफोर्स की बैठक कर फैसला लेंगे। खान ने बताया कि किसी भी बाजार में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन पाए जाने पर उस बाजार को 7 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा। वहीं बाजार में भीड़ को रोकने और गाइडलाइन की पालना करवाने के लिए जन अनुशासन समिति और ज्वाइंट एक्शन टास्क फोर्स को मुस्तैदी दिखाने के भी निर्देश दिए। ताकि वापस संक्रमण फैलने की स्थिति नही बनें। उन्होंने पीएमओ डॉ. वीडी बाजिया को झुंझुनू शहर के बाजार में अधिक से अधिक रेपिड एंटिजन टेस्ट करवाने के निर्देश भी दिए। गाइडलाइन के मुताबिक प्रार्थना स्थल, धार्मिक स्थल, सिनेमा हॉल्स, जिम, स्वीमिंग पूल, मल्टीप्लेक्स, ऑडिटोरियम, मनोरंजन पार्क, पिकनिक स्पॉट, सार्वजनिक उद्यान, खेल मैदान, वातानुकूलित शॉपिंग मॉल्स, शैक्षणिक संस्थाएं, लाईब्रेरी, मैरिज गार्डन इत्यादि बंद ही रहेंगे। जिला कलेक्टर यूडी खान ने कहा कि संक्रमण पर नियंत्रण के बाद आर्थिक गतिविधियों को संचालित करने के लिए यह छूट दी जा रही है, लेकिन आमजन इसका दुरुपयोग नहीं करें। अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकले, नहीं तो संक्रमण वापस फैलने का खतरा हो सकता है। हिन्दुस्थान समाचार / रमेश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, फिल्‍म 2025 की बड़ी ओपनर बनी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ के साथ बड़े पर्दे पर लौटे और बॉक्स ऑफिस पर...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵