back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घर में पत्नी लक्ष्मी है तो, मां महालक्ष्मी : परिवहन मंत्री

जयपुर, 07 मार्च (हि. स.)। परिवहन एवं सैनिक कल्याण मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2021 के उपलक्ष्य में रविवार को आयोजित महिला कार रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। जवाहर सर्किल पर हुए आयोजन में उन्होंने महिला और बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जमाना महिलाओं का है। हर पुरुष को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि घर में पत्नी लक्ष्मी है, तो मां महालक्ष्मी है। मां के बिना कोई भी आगे नहीं बढ़ सकता है। हम सभी को महिलाओं और बालिकाओं के मान-सम्मान के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए। यह कार रैली इटरनल हॉस्पिटल, पिंक वुमनिया क्लब और एचडीएफसी बैंक के तत्वावधान में जवाहर सर्किल से रवाना हुई। इसमें 100 से अधिक सजी-धजी कारों में सवार महिलाओं ने थीम के अनुसार जेंडर बायस्ड फ्री सोसायटी बनाने का संदेश प्रसारित करने के साथ ही बालिका शिक्षा, कोरोना वैक्सीनेशन, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, बेटी बचाओ, महिला सशक्तीकरण के स्लोगन्स और सजावट से जयपुरवासियों को जागरूक किया। खाचरियावास के साथ इटरनल हॉस्पिटल की चेयरपर्सन व मैंनेजिंग डायरेक्टर मंजू शर्मा, सीईओ डॉ. प्राचीश प्रकाश, सीओओ डॉ. विक्रम सिंह चौहान, पिंक वुमनिया क्लब की फाउंडर कनु मेहता, एचडीएफसी बैंक के ब्रांच बैंकिंग हैड (सेंट्रल इण्डिया) प्रतीक शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट नीरज गुप्ता, एसजीएम आउटडोर से जे. डी. माहेश्वरी, एडिशनल डीसीपी सुनीता मीणा, पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल ने भी झंडी दिखाई। रैली के दौरान जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की निर्भया स्क्वायड ने भी सोशल मैसेज दिया। पिंक वुमनिया क्लब की फाउंडर कनु मेहता ने बताया कि रैली जवाहर सर्किल से शुरू होकर अल्बर्ट हॉल से टोंक रोड़ होते हुए आरएएस क्लब पहुंची। यहां महिलाओं ने फाग के गीत-संगीत पर झूमते हुए फूलों की होली का भरपूर आनंद लिया। इस मौके पर बेस्ट थीम स्लोगन कार, बेस्ट डेकोरेटेड कार, बेस्ट कॉस्ट्यूम ऑफ पार्टिसिपेंट ऑन थीम के साथ ही स्पेशल अवॉर्ड ऑन जजेस च्वॉइस के पुरस्कार दिए गए। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵