back to top
18.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मानवाधिकार आयोग आपके द्वार बैठक व जनसुनवाई गुरुवार को

जोधपुर, 03 मार्च (हि.स.)। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग की पूर्ण पीठ की बैठक मानवाधिकार आयोग आपके द्वार के साथ जनसुनवाई कार्यक्रम 4 मार्च को कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए हॉल में आयोजित की जाएगी। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास, सदस्य जस्टिस महेश चन्द्र एवं सदस्य महेश गोयल की पूर्ण पीठ की बैठक में संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा, जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह, पुलिस महानिरीक्षण जोधपुर रेंज, पुलिस आयुक्त, समस्त पुलिस उपायुक्त, जिला पुलिस अधीक्षक एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में जोधपुर जिले के विचाराधीन करीब 300 प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास 5 मार्च को प्रात: 11 बजे महात्मा गांधी अस्पतला एवं मथुरादास माथुर अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान अस्पतला में सफाई व्यवस्था, मरीजों की देखभाल, ओपीडी की व्यवस्था, अस्पताल स्टाफ की उपलब्धता एवं कोरोना संबंधित बरती जा रही सावधानियों के संबंध में किए गए प्रबन्ध का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे पुलिस लाईन जोधपुर शहर का भी निरीक्षण करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मुझे तूफानों से जूझने की आदत, किसी असुरी शक्ति से…’, अपने ऊपर हुए हमले पर बोलीं CM रेखा गुप्ता

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अचानक उनके आवास पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था,...
spot_img

Latest Stories

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...