जोधपुर, 07 मार्च (हि.स.)। शहर के बासनी एरिया रामेश्वर नगर में रविवार सुबह एक डिपार्टमेंटल स्टोर के सामने झोपड़ पट्टी में भीषण आग लग गई। फायर स्टेशन से पहुंची दमकलों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आगजनी में हजारों का घरेलु सामान जलकर नष्ट हो गया है। दमकल सूत्रों के मुताबिक आज सुबह बासनी के रामेश्वर नगर क्षेत्र में आए एक डिपार्टमेंटल स्टोर के सामने बनी झोपड़ पट्टी में भीषण आग से हजारों का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। मगर माना जा रहा है कि आग चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी होगी। आग की सूचना पर दमकल की गाडिय़ां वहां पहुंची। करीबन घंटे भर की मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप




